फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर बनाएं ये आसान सा स्प्रे, चुटकियों में सुलझ जाएंगे रूखे और उलझे बाल

Fri, 06 Mar 2020 12:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 06 Mar 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
easy tips to make hair detangler spray at home

घने, लहराते और चमकदार बाल हर लड़की पाना चाहती है। इसके लिए बाजार में तरह-तरह के शैंपू और कंडीशनर भी आते हैं जिनको लगाने से बाल सुलझे रहते हैं। हांलाकि शैंपू करने के अगले दिन से ही इन प्रोडक्ट का असर बालों से चला जाता है और नतीजा वहीं उलझे और बेजान बाल दिखते हैं। इन्हें सुलझाने के लिए बहुत सारा समय चाहिए होता है। और अगर आप जल्दबाजी में बालों को सुलझाने के लिए तेल लगा लेती हैं तो फिर सारे धुले हुए बाल खराब हो जाते हैं। बालों को सुलझाने के लिए बाजार में डीटैंगलर प्रोडक्ट आता है। हांलाकि कौन सा प्रोडक्ट सही होगा इस दुविधा की वजह से अगर आप इसे नही खरीदती। तो आज हम आपको इसे घर पर ही बनाने का आसान सा तरीका बता रहें हैं। इसकी मदद से बालों को आसानी से और कम समय में सुलझाने में मदद मिलती है। साथ ही ये स्प्रे बालों को चमक देता है और बाल सिल्की और स्मूद नजर आते हैं। हमेशा आसानी सुलझ जाने वाले चमकदार बाल चाहिए तो घर पर स्प्रे की मदद से मिल सकता है। आगे की स्लाइड में जानें कैसे बनेगा ये खास स्प्रे।

easy tips to make hair detangler spray at home
स्प्रे बनाने के लिए बस इन चार चीजों की जरूरत पड़ेगी। एक स्प्रे बॉटल, गर्म पानी, कंडीशनर, तेल

सबसे पहले स्प्रे बोतल लेकर उसमें तीन चम्मच कंडीशनर को बोतल में भर लें। ये खास तरह का कंडीशनर बालों को टूटने और झड़ने से बचाता है। इस कंडीशनर को हल्के गीले बालों पर लगाने से ये बालों को फ्रीजीनेस और टूटने से बचाने के लिए होता है।



 
easy tips to make hair detangler spray at home

अब इस स्प्रे बोतल में गर्म पानी करीब पांच सौ मिली मिलाएं। अगर आप नहीं समझ पा रहीं है कि कितनी मात्रा में पानी मिलाएं तो बोतल के ऊपरी हिस्से में करीब दो से तीन इंच छोड़कर बाकी पानी से भर ले। ध्यान रहे पानी न ज्यादा गर्म हो न ज्यादा ठंडा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy tips to make hair detangler spray at home
- फोटो : social media
अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा रूखे रहते हैं तो इस मिक्सचर में तेल भी मिला लें। तेल की कुछ बूंदे आप अपनी पसंद के हिसाब से मिला सकती हैं जो बालों को मजबूती और लंबाई बढाने में मदद करें।

 

विज्ञापन
easy tips to make hair detangler spray at home

इस मिक्सचर को अच्छे से मिलाकर बालों में लगाने के लिए रख लें। जब भी आप इस मिक्सचर को लगाना चाहें तो इसे एक बार शेक जरूर कर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed