Happy Eid ul-Fitr 2020: ईद के मौके पर हाथों पर रचाएं मेहंदी, ये रहे कुछ लेटेस्ट डिजाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ईद पर लगाने के लिए अरेबिक स्टाइल की मेहंदी सबसे ज्यादा लड़कियां पसंद करती हैं। इन्हें लगाना भी आसान होता है और ये फटाफट से लग भी जाती हैं। तो ईद के मुबारक मौके पर हाथों पर रचाइए हिना और लगाइए ये लेटेस्ट डिजाइन।
- अगर मेहंदी लगाना बहुत ज्यादा पसंद करती हैं तो पूरे हाथों पर भर हाथ मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इसे लगाने में थोड़ा समय ज्यादा लगेगा लेकिन अगर आप मेहंदी से प्यार करती हैं तो इन लेटेस्ट डिजाइन को जरूर ट्राई करें।
A post shared by ❤𝖟𝖔𝖍𝖗𝖆𝖒𝖊𝖍𝖗𝖊𝖊𝖓❤ (@zohramehreen_mehndi_artist) on
- अगर हाथों पर फूल-पत्तियों की डिजाइन पसंद है तो फ्लोरल डिजाइन हाथों पर सजा सकती हैं। इस डिजाइन की खास बात है कि इसे केवल हाथों के पीछे की तरफ भी रचा सकती हैं। तो अगर आप पूरे हाथों पर मेहंदी रचाना नहीं पसंद करतीं तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतर रहेगी।
A post shared by ﷽ (@hennamajestic) on
- अगर आप पैरों और हाथों पर भरी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन परफेक्ट रहेगी। ये डिजाइन लगाने में भी आसान होती है और हाथों-पैरों को भरा हुआ दिखाती है।