सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के लाल लहंगे को भी मात दे रहा इस दुल्हन का आउटफिट, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 24 May 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
this real life bride red monochrome lehenga look like priyanka chopra wedding lehenga
- फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा ने जब अपनी शादी में जोधपुर के उमेद भवन में लाल रंग के शाही जोड़े में एंट्री ली थी तो केवल पति निक जोनास ही उन पर फिदा नहीं हुए थे। बल्कि लाखों के दिल प्रियंका की खूबसूरती को देख धड़कने लगे थे। प्रियंका चोपड़ा के इस खूबसूरत लाल रंग के लहंगे को देख कई सारे सेलिब्रेटी ने अपनी शादी के लिए लाल रंग का हूबहू लहंगा चुना था। जिसमें मशहूर कुश्ती की खिलाड़ी से लेकर छोटे पर्दे की जस्सी तक शामिल थीं। लेकिन आज हम लेकर आए हैं इस रियल लाइफ दुल्हन का रिसेप्शन लहंगा। जिसकी खूबसूरती देख आप प्रियंका चोपड़ा के लहंगे को भी भूल जाएंगे।



 
Trending Videos
this real life bride red monochrome lehenga look like priyanka chopra wedding lehenga
बबिता फोगाट - फोटो : Twitter

वैसे बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत लहंगे को मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। जिसके साथ प्रियंका ने डायमंड की हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं प्रियंका के इस लहंगे को हूबहू कॉपी किया था कुश्ती की खिलाड़ी बबीता फोगाट ने। बबीता ने भी सब्यसाची का डिजाइन किया हूबहू मोनोक्रोम लाल लहंगा पहना था। जिसमें वो दुल्हन बनीं खूबसूरत दिख रही थीं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
this real life bride red monochrome lehenga look like priyanka chopra wedding lehenga
mona singh - फोटो : social media

वहीं टीवी की मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह ने भी अपनी शादी में इस लहंगे को ही पसंद किया था। लाल रंग के लहंगे के साथ ग्रीन और गोल्डन रंग की ज्वैलरी के साथ मोना आकर्षक नजर आ रहीं थीं। 

this real life bride red monochrome lehenga look like priyanka chopra wedding lehenga
- फोटो : instagram

लेकिन इस रियल लाइफ दुल्हन का मोनोक्रोम लाल रंग का लहंगा देख हर किसी की निगाहें ठहर जाएगी। रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार इस दुल्हन ने लहंगे के साथ सिल्वर रंग का नेकपीस और हाथों में लाल चूड़ा पहन रखा है। जिसमें इस रियल लाइफ दुल्हन का लुक काफी खूबसूरत दिख रहा है।






 
विज्ञापन
this real life bride red monochrome lehenga look like priyanka chopra wedding lehenga
- फोटो : instagram

मोनोक्रोम लाल रंग के जोड़े को पहन ये ब्राइड काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस तस्वीर में ब्राइड ने अपने लहंगे और चुनरी के साथ मैचिंग की कमर पर बेल्ट लगा रखी है। जो उनके लुक को बढ़ा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed