{"_id":"626ceb099e653a3b73488b7a","slug":"eid-2022-mehandi-latest-design-for-girls-must-try-on-hands-in-this-eid-ul-fitr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid 2022: ईद के मौके पर हाथों में रचाएं मेहंदी, ये रही लेटेस्ट डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Eid 2022: ईद के मौके पर हाथों में रचाएं मेहंदी, ये रही लेटेस्ट डिजाइन
रमजान महीने के पूरा होते ही हर किसी को चांद के दीदार का इंतजार रहता है। जिसके बाद ईद मनाई जाती है। ईद मनाने के लिए वैसे तो सभी तैयारियों में व्यस्त होंगे। रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के साथ ही महिलाएं ईद मनाने की भी तैयारियां करती रहती है। नए कपड़ों से लेकर घर की सजावट के सामान की जमकर शॉपिंग होती है। लेकिन घर और परिवार की शॉपिंग के बीच खुद के लिए भी समय जरूर निकालें। अगर मेहंदी लगाने की तैयारी में हैं तो इन लेटेस्ट डिजाइन आपके काम आ सकती हैं। जिसे आसानी से और फटाफट लगाया जा सकता है। तो चलिए देखें ईद की कुछ लेटेस्ट डिजाइन।
2 of 5
mehandi
- फोटो : instagram
अरेबिक डिजाइन की मेहंदी
बड़े फूल और पत्ती के साथ बनने वाली ये डिजाइन ज्यादातर लड़कियों को पसंद आती है। क्योंकि इसे लगाना भी बेहद आसान होता है। साथ ही ये कम मेहनत में फटाफट से लग जाती हैं। तो अगर आपके पास घर के कामकाज से समय निकालना थोड़ा मुश्किल है तो मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइन आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
3 of 5
mehandi
- फोटो : instagram
अगर आपको मेहंदी लगाना बेहद पसंद है तो ईद के मुबारक मौके पर इस तरह की डिजाइन को चुन सकती हैं। हालांकि इसे लगाने में थोड़ी मेहनत और समय दोनों ही ज्यादा लगेंगे। लेकिन मेहंदी रचाने को पसंद करने वाली लड़कियां जरूर इस डिजाइन को लगाना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
floral mehandi
- फोटो : instagram
अगर आप किसी खास वजह से मेहंदी नहीं लगा पा रहीं लेकिन फिर भी चाहती हैं कि मेहंदी का रंग हाथों पर खिलें। तो फूल पत्तियों की ये डिजाइन वाली मेहंदी ट्राई करें। सबसे खास बात कि इसे केवल हाथों के पीछे वाले हिस्से पर ही लगाएं। ये बेहद खूबसूरत लगती हैं और हाथों की खूबसूरती में चार चांद भी लगा देती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
mehandi design
- फोटो : instagram
मोटिफ्स वाली मेहंदी की डिजाइन
महिलाएं ईद के मौके पर घर की साज-सजावट से लेकर पकवान बनाने में ही उलझी रहती हैं। लेकिन रमजान के पाक महीने में मेहंदी रचाने की इच्छा है तो इन मोटिफ्स वाली डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये बनाने में काफी आसान होती हैं और इनसे हाथ भी भरा हुआ सा ही दिखता है। तो इस बार ईद के मौके पर इस तरह की मोटिफ्स और फूलों वाली मेहंदी की डिजाइन को हाथों पर सजाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।