{"_id":"6440f94a4d38e53d390e3f8b","slug":"eid-2023-best-ethnic-kurta-collection-for-men-s-for-eid-festival-after-ramadan-2023-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid 2023 : लड़कों के लिए फैशन आइडियाज, हटकर दिखने के लिए पहनें इस तरह के कुर्ते","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Eid 2023 : लड़कों के लिए फैशन आइडियाज, हटकर दिखने के लिए पहनें इस तरह के कुर्ते
Eid 2023: रमजान के पाक महीने में लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। सुबह सूरज निकलने से पहले सहरी करके इसकी शुरुआत होती है, वहीं शाम होते-होते इफ्तार के बाद रोजा पूरा होता है। रमजान के महीने के आखिरी दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है, जो हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ईद के लिए लोग नए-नए कपड़े पहन कर एक दूसरे के घर ईद की बधाई देने जाते हैं। लड़कियां तो ट्रेंडिंग आउटफिट की तलाश करके त्योहार के लिए तैयार हो जाती हैं। मुश्किल आती है लड़कों के सामने।
दरअसल, किसी भी त्योहार पर लड़कों को ये समझ ही नहीं आता कि वो किस तरह के एथनिक पहनें, जिसमे ट्रेंडी लगें और स्टाइलिश भी। ऐसे में आज हम आपकी इसी परेशानी को कम करने का तरीका बता रहे हैं। आज हम लड़कों के लिए फैशन आइडिया लेकर आए हैं, ताकि ईद के दिन लड़के भी अपना जलवा बिखेर सकें। इस लेख में हम लड़कों को बताने जा रहे हैं कि वो आखिर कैसे कुर्ते पहन सकते हैं।
2 of 5
Eid-ul-Adha Namaz
- फोटो : अमर उजाला
बेस्ट लगता है व्हाइट कुर्ता और पायजामा
ईद के दिन के लिए अगर आप आउटफिट तलाश कर रहे हैं, तो सबसे बेहतर सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा लगता है। गर्मियों के हिसाब से भी ये परफेक्ट है। आप चाहें तो इसके साथ मोजरी या कोल्हापुरी चप्पल भी पहन सकते हैं। ये आपके लुक को कंप्लीट करेगी। नमाज के वक्त के लिए आप इस लुक को कैरी कर सकते हैं।
3 of 5
ईद आउटफिट
- फोटो : instagram/shoaib2087
वेस्ट कोट के साथ कुर्ता
अगर आप ईद के लिए वेस्ट कोट पहनना चाहते हैं तो प्लेन कुर्ते के साथ प्रिंटेड में जैकेट कैरी कर सकते हैं। जैकेट खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसका रंग आपके कुर्ते के रंग से मिलता-जुलता होना होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईद आउटफिट
- फोटो : instagram/shoaib2087
सेल्फ प्रिंटेड कुर्ता
सेल्फ प्रिंटेड कुर्ता वैसे भी गर्मियों के मौसम में काफी बेस्ट लगता है। अगर आप ऐसा कुछ ट्राई करने का सोच रहे हैं तो या तो इसे ऑनलाइन खरीद लें नहीं तो कपड़ा लेकर सिलवा लें।
विज्ञापन
5 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
पेस्टल रंग के कुर्ते
पेस्टल रंग आज-कल काफी ट्रेंड में हैं तो अगर आप ईद के लिए पेस्टल रंग के कुर्तों का चयन करेंगे तो ये देखने में भी काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।