Eid 2024 Saree Collection: रमजान खत्म होने वाले हैं और ईद का त्योहार आने वाला है। ईद इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व है। ईद उल फितर को 'चांद रात' भी कहा जाता है। यह त्योहार रमजान महीने के अंत में आता है, जो कि मुस्लिमों के लिए अत्यंत पवित्र माह है। रमजान में रोजा रखकर और अल्लाह की इबादत करके मानवता और सच्चाई का प्रसार किया जाता है। ईद लोगों को एक साथ लाता है। इस दिन लोग एक दूसरे से मिलते हैं। लजीज पकवानों का स्वाद चखते हैं और मिलकर त्यौहार मनाते हैं। इस मौके पर बच्चे से लेकर बड़े तक सभी नए और सुंदर कपड़े पहनकर तैयार होते हैं।
Eid 2024: ईद पर पहननी है साड़ी तो पहले इन अभिनेत्रियों के लुक पर डालें एक नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 11 Apr 2024 08:54 AM IST
सार
यहां ईद के लिए अभिनेत्रियों की कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइन दिए जा रहे हैं। इस तरह की साड़ियां ईद पर आप पर भी बेहद जचेंगी और हर किसी की नजर आपके ऊपर टिक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन