{"_id":"661660d0062bff9bf808b421","slug":"eid-mehndi-designs-2024-simple-mehndi-design-front-hand-2024-2024-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid Special Mehndi: मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद, डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Eid Special Mehndi: मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद, डालें एक नजर
Eid Special Mehndi: ईद-उल-फितर यानी कि ईद का त्योहार हर किसी के लिए बेहद अहम होता है। इस साल ये पर्व 11 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन हर व्यक्ति अपने हिसाब से खुशी मनाता है। ईद के दिन पुरुष सुबह तैयार होकर नमाज पढ़ने जाते हैं, तो वहीं महिलाएं घर पर ही तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। इसके साथ ही महिलाएं इस दिन नए-नए कपड़े पहनकर तैयार भी होती हैं। ईद खुशियों का त्योहार है, ऐसे में इस दिन भी महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। हर त्योहार की तरह ईद में भी मेहंदी लगाना काफी शुभ होता है।
एक समय था, जब महिलाएं भरे-भरे हाथ और पैरों में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन लगाती थीं, लेकिन आज के समय में महिलाओं के पास इतना वक्त नहीं होता कि वो ज्यादा भरे हाथ मेहंदी लगाएं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ सिंपल लेकिन खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। ताकि आप भी आज अपने हाथों में ईद की मेहंदी लगा लें।
2 of 7
मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद
- फोटो : instagram
मेहंदी में दिखाएं ईद की झलक
आप अपनी मेहंदी में चांद दिखाकर ईद की झलक दिखा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन देखने में तो खूबसूरत होती ही है, और साथ में इसे लगाना भी काफी आसान होता है। ऐसे में अगर आपके पास समय कम है, तो आप इसे अपने हाथों मे लगा सकती है।
3 of 7
मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद
- फोटो : instagram
फूलों के साथ बनाएं चांद
अगर आपको फूलों वाली मेहंदी लगाना पसंद है, तो आप इस तरह की फूलों वाली डिजाइन के साथ अपने हाथों में ईद का चांद बना सकती हैं। ऐसी डिजाइन देखने में प्यारी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद
- फोटो : instagram
दें मुबारकबाद
आप अपनी मेहंदी के जरिए ईद की मुबारक दे सकती हैं। इस तरह से भरे हाथ मेहंदी लगाने के बाद हथेली पर ईद मुबारक लिखें। इस तरह की डिजाइन भी एथनिक के साथ प्यारी लगेगी।
विज्ञापन
5 of 7
मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद
- फोटो : instagram
हाथ में बनाएं कमल
अपनी खूबसूरत मेहंदी में अगर आप कमल का फूल बनाएंगी, तो इसका लुक काफी प्यारा लगेगा। ये डिजाइन आप सिर्फ हथेली पर लगाएंगी, तो भी आपका हाथ खूबसूरत दिखेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।