Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Eid 2024 trendy suit salwar for eid inspired by Somi Khan wife of Adil Khan Durrani
{"_id":"65f7bcbaafd0a056190d4037","slug":"eid-2024-trendy-suit-salwar-for-eid-inspired-by-somi-khan-wife-of-adil-khan-durrani-2024-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid 2024: ईद पर दिखाना है खूबसूरत अंदाज तो अपने लिए अभी से तैयार कराएं सोमी खान के जैसे सूट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Eid 2024: ईद पर दिखाना है खूबसूरत अंदाज तो अपने लिए अभी से तैयार कराएं सोमी खान के जैसे सूट
लोग पूरे साल रमजान के पाक महीने का इंतजार करते हैं, क्योंकि रमजान महीने के आखिरी दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है। ईद का पर्व हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इसकी तैयारियां कई-कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। ईद-उल-फितर के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे के घर ईद की बधाई देने जाते हैं।
खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं और लड़कियों की तो हर महिला ईद के दिन के लिए अपना मेकअप से लेकर आउटफिट और ज्वेलरी तक चुन-चुन के तैयार करती हैं। ऐसे में अगर आप इस बार ईद पर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो हम आपको सूट के कुछ ऐसे डिजाइन बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अभी से तैयार करा सकती हैं। दरअसल, हम इस लेख में आपको बिग बॉस फेम सोमी खान के कुछ ऐसे सूट दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप भी अपना सूट तैयार करा सकती हैं।
2 of 7
सोमी खान
- फोटो : instagram
कुर्ता विद जैकेट
अगर आपको दुपट्टा कैरी करने में दिक्कत होती है, तो इस तरह का पैंट और सूट आप अपने लिए तैयार करना सकती हैं। इसमें आपको दुपट्टे की जगह एक इस तरह की ही जैकेट करानी पड़ेगी। इसके साथ अपने बालों को खुला ही रखें।
3 of 7
सोमी खान
- फोटो : instagram
शरारा सूट
अगर शरारा सूट पहनना पसंद है तो इस तरह का कॉलर वाला कुर्ता और शरारा आप अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ नेट फैब्रिक का दुपट्टा आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सोमी खान
- फोटो : instagram
सोमी खान
अगर अनारकली सूट पहनने का मन है, तो इस तरह से नेट फैब्रिक का अनारकली सूट आप अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है। इसके साथ दुपट्टा लेना न भूलें।
विज्ञापन
5 of 7
सोमी खान
- फोटो : instagram
पैंट और स्ट्रेट कुर्ता
अगर सिंपल और सोबर लुक कैरी करना चाहती हैं, तो इस तरह से पैंट और स्ट्रेट कुर्ता आप अपने लिए बनवा सकती हैं। इस तरह का सूट तो आपको बाजार में भी मिल जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।