फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2025: हिबा नवाब के ये आउटफिट ईद के लिए हैं एकदम परफेक्ट, आप भी डालें एक नजर

Mon, 10 Mar 2025 10:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 10 Mar 2025 10:47 AM IST
सार

यदि आप ईद के त्योहार में चांद सा चमकना चाहती हैं तो टीवी एक्ट्रेस हिबा नवाब के जैसे आउटफिट अपने लिए तैयार करें। 

विज्ञापन
Eid 2025 hiba nawab ethnic outfit for eid festival
हिबा नवाब के ये आउटफिट ईद के लिए हैं एकदम परफेक्ट - फोटो : instagram
Eid 2025 : ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। इस त्योहार का इंतजार हर कोई साल-भर करता है। रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद लोग आखिर में ईद का त्योहार मनाते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई देते हैं और फिर गले मिलते हैं।


ईद के त्योहार में नए-नए कपड़े पहनने का भी रिवाज है। इसी के चलते यहां हम आपको हिबा नवाब के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए खूबसूरत आउटफिट तैयार करा सकती हैं। ये सभी आउटफिट काफी ट्रेंडी हैं जो आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेंगे। इस तरह के आउटफिट आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक आसानी से मिल जाएंगे। 
 
Eid 2025 hiba nawab ethnic outfit for eid festival
साड़ी - फोटो : instagram

साड़ी

यदि आप ईद के दिन कुछ हैवी नहीं पहनना चाहती हैं तो सिंपल सी शिफॉन की साड़ी कैरी करें। ऐसी साड़ी गर्मी के मौसम में आपको परेशान नहीं करेगी। इस साड़ी के साथ मैचिंग का ब्लाउज कैरी करते हुए बालों को खुला ही रखें। गले में हल्का सा नेकपीस पहनकर अपने साड़ी लुक को खूबसूरत बनाएं। 

Eid 2025 hiba nawab ethnic outfit for eid festival
प्री ड्रेप्ड साड़ी - फोटो : instagram

प्री ड्रेप्ड साड़ी

यदि आपको साड़ी पहनना नहीं आता है, लेकिन मन साड़ी कैरी करने का ही है, तो इस तरह की प्री ड्रेप्ड साड़ी पहनें। ऐसी साड़ी आपके लुक को अच्छा दिखाने में मदद करेगी। इसे खरीदते समय बस ध्यान रखें कि इसकी फिटिंग खराब न हो। यदि ये ढीली होगी, तो आपका लुक बिगड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2025 hiba nawab ethnic outfit for eid festival
इंडो वेस्टर्न - फोटो : instagram

इंडो वेस्टर्न 

एथनिक कैरी करने का मन नहीं है तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी करें। घेर वाला शरारा और उसके साथ क्रॉप टॉप आपको अलग दिखने में मदद करेगा और ग्लैमरस लुक देगा। इसके साथ अपने बालों को हल्का कर्ल करें और खूबसूरती को कई गुना बढ़ाएं, ताकि आपका लुक सबसे अच्छा दिखे। 

विज्ञापन
Eid 2025 hiba nawab ethnic outfit for eid festival
स्कर्ट-टॉप - फोटो : instagram

स्कर्ट-टॉप

यदि आपको ज्यादा ग्लैमरस दिखना नहीं पसंद है तो इस तरह की स्कर्ट कैरी करें और उसके साथ बोहो स्टाइल की टॉप पहनें। बोहो लुक कैरी कर रही हैं तो उसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी पहनें, क्योंकि ऑक्सीडाइज ज्वेलरी बोहो लुक में चार चांद लगाने का काम करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed