Eid 2025: ईद के खास मौके पर पैरों में लगाएं ऐसी मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन
यदि आप ईद के खास मौके पर अपने पैरों में भी मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो अभी से अपने लिए मेहंदी की डिजाइन सेव करके रख लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली डिजाइन
पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप ऐसी मेहंदी का चयन कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन तभी लगाएं, जब पैरों की उंगलियों के नाखून बढ़े हुए हों। उन पर अपने आउटफिट के मैचिंग की नेल पॉलिश लगाएं, ताकि मेहंदी की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाए।
दूसरी डिजाइन
मंडाला आर्ट वाली मेहंदी न सिर्फ हाथों पर, बल्कि पैरों पर भी कमाल की लगती है। ऐसी डिजाइन के लिए आपको बस पैरों के बीच में मंडाला आर्ट वाली डिजाइन बनानी है। उसके ऊपर की साइड में कुछ अलग सी डिजाइन बना लें, ताकि मेहंदी की डिजाइन भरी-भरी लगे।
तीसरी डिजाइन
यदि आप हल्की डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको बस पैरों की उंगलियों औ उसके आस-पास मेहंदी लगानी है। बाकी पैरों को ऐसे ही रहने देना है। ये डिजाइन भी देखने में कमाल की लगती है।
यदि आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप इस तरह की मेहंदी को अपने पैरों पर लगा सकती हैं। ऐसी मेहंदी के साथ जब आप हैवी सूट पहनेंगी तो तो आपके पैरों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाएगी। इसके साथ पैरों में हल्की पायल पहनें।