{"_id":"67e8d91cdc5b0fdffe0fd837","slug":"trendy-outfit-for-chaitra-navratri-2025-disprj-2025-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Outfit For Navratri: नवरात्रि की पूजा में पहनें इस तरह के कपड़े, लुक दिखेगा सबसे खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Outfit For Navratri: नवरात्रि की पूजा में पहनें इस तरह के कपड़े, लुक दिखेगा सबसे खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:49 AM IST
सार
यदि आप नवरात्रि में अपना सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो खास रंग और खास तरह के आउटफिट पहनें। यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि की पूजा में पहनें इस तरह के कपड़े
- फोटो : instagram
Link Copied
Outfit For Navratri: आज 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। माता रानी की उपासना के लिए अहम माने जाने वाले ये नौ दिन हिंदू धर्म में काफी खास माने जाते हैं। इन नौ दिनों के पहले दिन घट स्थापना करके मां को विराजमान किया जाता है। इसके बाद नवमी के दिन तक माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
बात माता रानी की पूजा की हो रही है तो महिलाओं का सजना-संवरना तो बनता है। ऐसे में यदि आप भी नवरात्रि के दौरान परफेक्ट आउटफिट ढूंढ रही हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे विकल्प दिखाएंगे, जिससे टिप्स लेकर आप नवरात्रि में अपना खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं।
Trending Videos
2 of 6
लाल साड़ी
- फोटो : Instagram
लाल साड़ी
नवरात्रि की पूजा की बात हो रही है तो इसमें पहनने के लिए लाल रंग की साड़ी सबसे बेस्ट विकल्प है। लाल रंग शक्ति का प्रतीक है, जो मां दुर्गा के स्वरूप को दर्शाता है। ऐसे में आप लाल रंग की साड़ी मां दुर्गा की पूजा में कैरी कर सकती हैं। इस साड़ी में आपका अंदाज सबसे खूबसूरत लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
हरा अंगरखा सूट
- फोटो : instagram
हरा अंगरखा सूट
हरा रंग भी पूजा-पाठ में पहनने के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप हरे रंग का अंगरखा सूट पूजा के समय पहन सकती हैं। इस तरह का सूट आप उस वक्त भी पहन सकती हैं, जब माता के दर्शन को मंदिर जाना है। ये गर्मी में आपको कंर्फटेबल भी रहेगा।
4 of 6
पीला अनारकली
- फोटो : instagram
पीला अनारकली
पीला रंग नवरात्रि की पूजा में पहनने के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह का पीला अनारकली माता रानी की पूजा में कैरी कर सकती हैं। चूड़ीदार पायजामी के साथ यदि आप अनारकली का सूट पहनेंगी तो आपका अंदाज सबसे अलग और खूबसूरत लगेगा।
विज्ञापन
5 of 6
पेस्टल अनारकली गाउन
- फोटो : instagram
पेस्टल अनारकली गाउन
पेस्टल रंग आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप चाहें तो ऐसा पेस्टल रंग का अनारकली गाउन आप आप नवरात्रि की पूजा में कैरी कर सकती हैं। गर्मी का मौसम है, ऐसे में फ्लोरल अनारकली गाउन आपको सहज रखेगा। इसे पहनने के बाद आपको ज्यादा गर्मी का एहसास भी नहीं होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।