फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2025: इस ईद पर दिखाएं अपना स्टाइलिश अवतार, सूट की जगह पहनें को-ऑर्ड सेट

Wed, 12 Mar 2025 05:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 12 Mar 2025 05:19 PM IST
सार

अगर आप इस बार ट्रेडिशनल सूट या कुर्ते से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो को-ऑर्ड सेट ट्राई करें। यहां हम आपको को-ऑर्ड सेट के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Eid 2025 trendy co ord set collection for eid party
इस ईद पर दिखाएं अपना स्टाइलिश अवतार - फोटो : instagram
Eid 2025:  ईद का त्योहार खुशियों का त्योहार है। ऐसे में महिलाओं का सजना संवारना तो बनता है। महिलाओं और लड़कियों को तो बस मौका चाहिए होता है अच्छे से तैयार होने का। तो अब जब मौका ईद का है, तो स्टाइलिश अवतार दिखाना तो बनता है।


वैसे तो ज्यादातर महिलाएं ईद के मौके पर सूट पहनना पसंद करती हैं, लेकिन यदि इस बार आप कुछ अलग कैरी करना चाहती हैं तो उसमें ये लेख आपकी मदद करेगा। यहां हम आपको ट्रेंडी को ऑर्ड सेट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिससे टिप्स लेकर आप भी ईद के दिन अलग अंदाज में तैयार हो सकती हैं। आइए बिना देर करते हुए आपको को ऑर्ड सेट का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाते हैं।
Eid 2025 trendy co ord set collection for eid party
सिल्क ऑर्ड सेट - फोटो : instagram
सिल्क ऑर्ड सेट

यदि आप कुछ ऐसा पहनने का विचार कर रही हैं, जो रॉयल दिखे तो सिल्क फैब्रिक का को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने मेकअप को लाइट ही रखें, ताकि आपका आउटफिट हाइलाइट हो। इसके साथ पैरों में ्लॉक हील्स पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
Eid 2025 trendy co ord set collection for eid party
ब्लैक को-ऑर्ड - फोटो : instagram
ब्लैक को-ऑर्ड सेट

कुछ ऐसा कैरी करना है जो देखने में भी स्टाइलिश हो तो ऐसा ब्लैक एंड सिल्वर ब्लैक को-ऑर्ड सेट कैरी करें। इसके साथ अपने बालों को खुला रखकर कर्ल करें, इससे आपका लुक अलग और अच्छा दिखेगा। इस को-ऑर्ड के साथ मेकअप को हल्का ही रखें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2025 trendy co ord set collection for eid party
ब्लैक एंड रेड को-ऑर्ड - फोटो : instagram

ब्लैक एंड रेड को-ऑर्ड

ईद के दिन कुछ ग्लैमरस पहनने का विचार है तो इस तरह का को-ऑर्ड कैरी करें। रेड प्लाजो के साथ लाल रंग का ब्लेजर भी पहनें। इस रंग को हाइलाइट करने के लिए ब्लैक ब्रालेट पहनें, ताकि आपका लुक अच्छी तरह से हाइलाइट हो। इसके साथ लिपस्टिक लाल रंग की ही लगाएं, इससे भी आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
Eid 2025 trendy co ord set collection for eid party
धोती स्टाइल - फोटो : instagram

धोती स्टाइल 

कुछ अलग तरह का आउटफिट कैरी करना है तो ऐसा धोती स्टाइल का को-ऑर्ड सेट कैरी करें। धोती स्टाइल स्कर्ट के साथ शर्ट कैरी करें, जिस पर भारी काम हो। ऐसा लुक भी आपको ईद के दिन सबसे अलग दिखने में मदद करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed