Eid 2025: ईद का त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां, उत्साह और उमंग लेकर आता है। इस त्योहार पर एक और चीज आती है, जो है महिलाओं और लड़कियों के लिए तैयार होने का मौका। ईद के हर महिला और लड़की खूब सजती और संवरती हैं। वो इस दिन के लिए नए-नए आउटफिट और ज्वेलरी खरीदती हैं।
Eid 2025: ईद के लिए खरीद लें ऐसी ज्वेलरी, जो हर आउटफिट के साथ लगेगी कमाल की
यदि आप ईद पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने लिए खास तरह की ज्वेलरी खरीद लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदन ज्वेलरी
यदि आपको रॉयल लुक कैरी करना पसंद है तो आपको कुंदन ज्वेलरी खरीद कर रख लेनी चाहिए। कुंदन ज्वेलरी को आप हल्के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। बाजार में आपको आसानी से कुंदन चोकर, झुमके और मांगटीका मिल जाएंगे जो आपके ईद लुक को और खूबसूरत बनाएगा। यदि आपके पास बाजार जाने का समय नहीं है तो आप ऑनलाइन भी ऐसे गहने खरीद सकती हैं।
पोल्की और मीनाकारी ज्वेलरी
पोल्की और मीनाकारी ज्वेलरी में कलरफुल डिजाइन होते हैं, जो किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इसे आप एथनिक और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। पोल्की और मीनाकारी ज्वेलरी देखने में काफी हैवी लगती है। इसे आप तब कैरी करें, जब आपका आउटफिट हल्का हो। तब ये ज्वेलरी और उभर कर सामने आएगी।
पर्ल ज्वेलरी
एलिगेंट लुक चाहिए तो आप अपने लिए पर्ल ज्वेलरी खरीद सकती हैं। पर्ल ज्वेलरी देखने में भी प्यारी लगती है और इसको कैरी करने के बाद लुक काफी अलग दिखता है। गले में हल्का सा पर्ल चोकर या फिर पर्ल वाले कड़े आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
ऑक्सीडाइज ज्वेलरी
आज-कल महिलाओं को ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी काफी पसंद आ रही है। एक तो ये काफी सस्ती आती है, दूसरा इसमें ज्यादा वजन नहीं होता। इसलिए इसे ज्यादा समय तक कैरी करना आसान होता है। तो यदि आप भी कम पैसे खर्च करके खूबसूरत ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं तो ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी बेहतर विकल्प है।