Jewellery For Haldi: हल्दी की रस्म में पहनेंगी इन फूलों वाली ज्वेलरी तो घरवालों को उतारनी पड़ जाएगी नजर
यदि आप अपनी हल्दी की रस्म में सबसे खास और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो लेटेस्ट डिजाइन की फूलों वाली ज्वेलरी कैरी करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगरा
यदि आप अपनी ज्वेलरी को हल्का ही रखना चाहती हैं तो ताजा मोगरा से इसे तैयार कराएं। मोगरा के फूलों का बना मांगटीका, गले का नेकपीस और हथफूल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। इसका चयन भी तभी करें, जब आप पीले रंग का आउटफिट ही कैरी कर रहे हैं। पीले रंग के आउटफिट के साथ मोगरा के सफेद फूल काफी हाइलाइट होंगे।
ऑर्किड
अपने हल्दी लुक को थोड़ा वेस्टर्न टच देना है तो ऑर्किड के फूलों से बनीं ज्वेलरी का चयन करें। ऑर्किड के फूल देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। ऑर्किड के फूलों से बना नेकपीस, हथफूल, मांगटीका और पैरों की पायल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके अलावा पीले रंग के आउटिफिट के साथ इसका लुक सबसे अलग ही दिखेगा।
मोगरा और गुलाब की ज्वेलरी
यदि आप एलिगेंट सा लुक कैरी करना चाहती हैं तो मोगरा और गुलाब के कॉम्बिनेशन वाली ज्वेलरी अपनी हल्दी की रस्म मे पहनें। इन दोनों फूलों से बनें हथफूल और मांगटीका देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। लाल गुलाब के बीच-बीच में जब सफेद मोगरा दिखेगा तो ये तस्वीरों में भी खूब प्यारा दिखेगा। इस ज्वेलरी के साथ हल्दी में पीले रंग का ही आउटफिट कैरी करें, तभी ये खिलकर सामने आएगा।
गुलाब और बेबी ब्रेथ
यदि आप गुलाब के साथ मोगरा इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो बेबी ब्रेथ फूलों का इस्तेमाल करें। बेबी ब्रेथ भी सफेद रंग के होते हैं, लेकिन ये काफी छोटे होते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल हमेशा बंच में किया जाता है। सफेद रंग के होने की वजह से ये गुलाब के संग खूब प्यारे दिखेंगे। आपके पीले सूट, लहंगा या इंडो वेस्टर्न के साथ इन फूलों की ज्वेलरी भी कमाल लगेगी।