Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Summer Dresses Keep yourself cool and classy make a fashion statement with these trendy dress ideas disprj
{"_id":"67da618fdd65985afc056f22","slug":"summer-dresses-keep-yourself-cool-and-classy-make-a-fashion-statement-with-these-trendy-dress-ideas-disprj-2025-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Dresses: समर में रखें खुद को कूल और क्लासी, इन ट्रेंडी ड्रेस आइडियाज से बनाएं फैशन स्टेटमेंट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Summer Dresses: समर में रखें खुद को कूल और क्लासी, इन ट्रेंडी ड्रेस आइडियाज से बनाएं फैशन स्टेटमेंट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:47 AM IST
सार
best dress for summer: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई फेमस एक्ट्रेसेस समर फैशन को बखूबी अपनाती हैं और अपने कूल व एलिगेंट लुक से ट्रेंड सेट करती हैं। श्वेता तिवारी से लेकर जन्नत जुबैर तक, कई टीवी एक्ट्रेसेस के स्टाइल से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आप इस समर सीजन में स्टाइलिश और कम्फर्टेबल दिखना चाहती हैं, तो इन एक्ट्रेसेस के फैशन गोल्स को फॉलो करके अपनी वॉर्डरोब को अपग्रेड करें।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये ड्रेसेस
- फोटो : इंस्टाग्राम@reem_sameer8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रेसिंग स्टाइल भी मौसम के हिसाब से एडजस्ट करना जरूरी हो जाता है। तपती धूप और उमस भरे मौसम में भारी कपड़े और टाइट आउटफिट्स पहनना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे में हल्के और ब्रेथेबल फैब्रिक से बने आउटफिट्स आपको न सिर्फ आराम देंगे, बल्कि आपको एक स्टाइलिश और क्लासी लुक भी मिलेगा।
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई फेमस एक्ट्रेसेस समर फैशन को बखूबी अपनाती हैं और अपने कूल व एलिगेंट लुक से ट्रेंड सेट करती हैं। श्वेता तिवारी से लेकर जन्नत जुबैर तक, कई टीवी एक्ट्रेसेस के स्टाइल से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आप इस समर सीजन में स्टाइलिश और कम्फर्टेबल दिखना चाहती हैं, तो इन एक्ट्रेसेस के फैशन गोल्स को फॉलो करके अपनी वॉर्डरोब को अपग्रेड करें। तो चलिए जानते हैं, ऐसे शानदार ड्रेस स्टाइल्स के बारे में, जो आपको इस गर्मी में क्लासी और कूल लुक देंगे।
2 of 5
गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये ड्रेसेस
- फोटो : इंस्टाग्राम@jannatzubair29
फ्रिल या रफल ड्रेस
अगर आप समर में क्यूट और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो फ्रिल या रफल ड्रेस आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने येलो कलर की फ्रिल शॉर्ट ड्रेस पहनकर समर फैशन गोल्स सेट किए थे। इस ड्रेस का फैब्रिक कॉटन का था, जो गर्मियों के लिए परफेक्ट चॉइस है। फ्रिल और रफल ड्रेस लाइटवेट और फ्लोई होती हैं, जिससे आपकी बॉडी को फ्रेश और रिलैक्स्ड फील मिलता है। इसे आप किसी भी आउटिंग या समर पार्टी में पहन सकती हैं और कंफर्ट के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिख सकती हैं।
3 of 5
गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये ड्रेसेस
- फोटो : इंस्टाग्राम@shweta.tiwari
फ्रंट कट ड्रेस
गर्मियों के लिए फ्रंट कट ड्रेस एक शानदार विकल्प है। इसका डिजाइन ऐसा होता है कि यह न सिर्फ स्टाइलिश लुक देती है, बल्कि एयरफ्लो बनाए रखती है, जिससे आपको ठंडक महसूस होती है। इसके स्किन-फ्रेंडली फैब्रिक की वजह से ये ड्रेस गर्मी के लिए एकदम परफेक्ट होती है। इसे आप कैजुअल आउटिंग, ब्रंच डेट या फिर वेकेशन पर आसानी से कैरी कर सकती हैं। श्वेता तिवारी ने भी एक खूबसूरत प्रिंटेड फ्रंट कट मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जिसने उनके लुक को स्टनिंग बना दिया था। आप भी इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये ड्रेसेस
- फोटो : इंस्टाग्राम@reem_sameer8
शॉर्ट समर ड्रेसेस
अगर आप इस गर्मी में ट्रेंडी और फ्रेश लुक चाहती हैं, तो शॉर्ट समर ड्रेसेस आपकी वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर होनी चाहिए। ये ड्रेस न सिर्फ स्टाइलिश लुक देती हैं, बल्कि गर्मियों में आपको कूल और कंफर्टेबल भी बनाए रखती हैं। एक्ट्रेस रीम समीर ने पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनकर गजब का फैशन गोल सेट किया था। इस तरह की ड्रेसेस न सिर्फ क्यूट लगती हैं, बल्कि आपको फ्रेश और एनर्जेटिक लुक भी देती हैं। इसे आप डे आउटिंग या फ्रेंड्स के साथ आउटिंग के लिए ट्राय कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये ड्रेसेस
- फोटो : इंस्टाग्राम@divyankatripathidahiya
मैक्सी ड्रेस
समर फैशन में मैक्सी ड्रेस हमेशा से ही इन ट्रेंड रही है। इसका फ्लोई डिजाइन और लाइटवेट फैब्रिक इसे गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाता है। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी मैक्सी ड्रेस पहनना काफी पसंद करती हैं। उनकी प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस न सिर्फ खूबसूरत दिखती है, बल्कि गर्मी में आपको कम्फर्ट का अहसास भी कराती है। आप इसे ब्रंच डेट, कैजुअल आउटिंग या वेकेशन पर आसानी से पहन सकती हैं। ये ड्रेस हर ओकेजन के लिए एक परफेक्ट चॉइस है, जिससे आपको एलिगेंट और स्टाइलिश लुक मिलेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।