{"_id":"6617b854c78352de8a08509c","slug":"eid-celeb-looks-2024-soha-ali-khan-to-sonakshi-sinha-wishes-eid-mubarak-2024-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid Celeb Looks: हुमा कुरैशी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Eid Celeb Looks: हुमा कुरैशी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 11 Apr 2024 04:28 PM IST
सार
ईद के त्योहार पर शमा सिकंदर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक ने ईद की बधाई देते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
1 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीती रात चांद का दीदार होने के बाद आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद का दिन मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर जाते हैं, और अपनों को ईद की बधाई देते हैं। बहुत से लोग तो अपने घरों में अपने दोस्तों को ईद की पार्टी भी देते हैं।
जहां एक तरफ लोग ईद की खुशियां मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई अभिनेत्रियों ने भी आज के दिन को खास बनाने के लिए अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन अभिनेत्रियों में सोनाक्षी सिन्हा से लेकर शमा सिकंदर तक शामिल हैं। सभी अभिनेत्रियों ने एथनिक पहनकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है। आइए आप भी नजर डालिए इनकी तस्वीरों पर।
2 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
शमा सिकंदर
व्हाइट रंग के इस शरारा सूट में शमा बला की खूबसूरत दिख रहीं हैं। उनके कुर्ते पर कलरफुल वर्क भी है। एक्ट्रेस का ये ईद लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
3 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा
एक्ट्रेस ने ईद के मौके पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- ईद मुबारक। इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा ने मैरून रंग का लहंगा पहना हुआ है। उनके कानों में झुमके और उंगली में बड़ी सी अंगूठी देखने में काफी प्यारी लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
सोहा अली खान
चटक लाल और गोल्डन रंग के इस अनारकली सूट में अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। अनारकली सूट के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ल करके खुला रखा था। उनके कानों में हैवी झुमके उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
हर्षाली मल्होत्रा
सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मासूम मुन्नी का किरदार निभाने वालीं हर्षाली मल्होत्रा ने आज एक वीडियो साझा किया। जिसमें वो ब्लैक रंग का आउटफिट पहनें नजर आईं। इस दौरान उन्होंने माथे पर मांगटीका और पासा भी लगाया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।