{"_id":"60bdece48ebc3eae725c8b8a","slug":"ekta-kapoor-birthday-images-instagram-photos-wallpapers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ekta Kapoor Birthday: बेहद खूबसूरत हैं एकता कपूर, टीवी सीरियल से लेकर वेब सीरीज के जरिए बना चुकी हैं मुकाम","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Ekta Kapoor Birthday: बेहद खूबसूरत हैं एकता कपूर, टीवी सीरियल से लेकर वेब सीरीज के जरिए बना चुकी हैं मुकाम
टीवी की महारानी एकता कपूर पर्दे के पीछे की ऐसी महिला हैं जिन्हें घर-घर में लोग जानते हैं। टीवी सीरियल बनाने से शुरू किया उनका सफर आज फिल्मों और वेब सीरीज तक फैल चुका है। 7 जून को अपना 46वां जन्मदिन मना रहीं एकता मशहूर अभिनेता जितेंद्र की बेटी हैं। जिन्होंने फिल्मी दुनिया से लेकर टीवी की दुनिया में जमकर नाम और शोहरत कमाई है। मात्र 19 साल की छोटी उम्र से ही उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। जहां ज्यादातर अभिनेता और अभिनेत्रियों की बेटियां एक्टिंग में करियर बनाती हैं। वहीं एकता कपूर ने टीवी सीरियल के निर्माण के तौर पर करियर की शुरूआत की। इसके साथ ही वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं।
छोटे पर्दे के कई सारे कलाकारों की वो गॉड मदर हैं। धारावाहिकों काम किए कई सितारे आज बॉलीवुड में भी अपना मुकाम बना चुके हैं। एकता कपूर के सीरियल में एक्ट्रेस के आउटफिट से लेकर ज्वैलरी तक के साथ जमकर एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं। जिन्हें उनके फैंस खासा पसंद करते हैं। वहीं बात जब खुद एकता कपूर के फैशन और स्टाइल सेंस की आती है। तो ज्यादातर मौकों पर वो कैजुअल रहना पसंद करती हैं। वहीं कई बार अपने बोल्ड आउटफिट की वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। आगे की स्लाइड में देखिए एकता कपूर के बेस्ट फैशन मोमेंट।
2 of 6
ekta kapoor
- फोटो : instagram
ज्यादातर मौकों पर एकता कपूर सिंपल और एलिगेंट लुक में रहना पसंद करती हैं। अवॉर्ड शो में पहुंची एकता का ये लुक भी हमेशा की तरह ही काफी सिंपल है। जिसमे वो काले रंग की मिडी ड्रेस में रेडी हैं। वहीं मिनिमम मेकअप में रहना एकता को पसंद है।
3 of 6
ekta kapoor
- फोटो : instagram
हालांकि कई मौकों पर एकता बोल्ड कपड़ों से भी परहेज नहीं करती हैं। ये बात अलग है कि अपने स्टेटमेंट बोल्ड नेकलाइन वाले आउटफिट की वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ekta kapoor
- फोटो : instagram
एकता कपूर सुपरनेचुरल पॉवर को भी मानती हैं। इस बात की झलक उनके एक्सेसरीज में भी दिखती हैं। जिसमे वो ढेर सारी अंगूठियों और ताबीज के साथ ब्रेसलेट शामिल किए रहती हैं। हालांकि इन सबके साथ भी वो स्टाइलिश कपड़ों के साथ कम ही समझौता करती हैं। आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ekta kapoor
- फोटो : instagram
ज्यादातर मौकों पर काले रंग के कपड़ों में ही नजर आने वाली एकता इस तस्वीर में भी काले रंग की ड्रेस में रेडी हैं। जिसकी शियर फैब्रिक और रफल डिजाइन इसे खास बना रही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।