{"_id":"65657801f42623527208c5a3","slug":"esha-gupta-birthday-trendy-look-for-newly-bride-inspired-by-esha-gupta-2023-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Esha Gupta Birthday: नई दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ईशा गुप्ता के ये लुक्स, आप भी डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Esha Gupta Birthday: नई दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ईशा गुप्ता के ये लुक्स, आप भी डालें एक नजर
Esha Gupta Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ईशा गुप्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म जगत में काफी पहचान कमाई है। आज एक्ट्रेस अपना 38वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इसी के चलते सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।
ईशा गुप्ता का नाम बॉलीवुड की काफी बोल्ड अभिनेत्रियों में लिया जाता है। जब भी उनका जिक्र किया जाता है, तो उनकी बोल्ड इमेज नजरों के सामने आ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईशा गुप्ता एथनिक वियर में भी बला की खूबसूरत लगती हैं।
अब जब शादियों का सीजन चल रहा है, तो हम आपको ईशा गुप्ता के कुछ एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप शॉपिंग कर सकती हैं। दरअसल, ईशा गुप्ता के कई आउटफिट ऐसे हैं, जो हर नई दुल्हन के कलेक्शन में होना बेहद जरूरी है। आज हम आपको वही दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
Esha Gupta Birthday
- फोटो : instagram
हैवी शरारा
अगर आपकी शादी के तुरंत बाद घर में किसी और की भी शादी है तो इस तरह का हैवी शरारा अपने कलेक्शन में शामिल जरूर करें। ये लहंगा और साड़ी से हटकर होता है और इसे कैरी करना भी काफी आसान होता है।
3 of 7
Esha Gupta Birthday
- फोटो : instagram
लहंगा
शादी का लहंगा तो काफी हैवी होता है, ऐसे में हर दुल्हन के पास एक इस तरह का लहंगा भी होना चाहिए। इसे आप शादी के बाद किसी कार्यक्रम में कैरी कर सकती हैं। ध्यान रखें शादी का लहंगा तो ज्यादातर लाल ही होता है, ऐसे में हल्का लहंगा किसी और रंग का ही लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Esha Gupta Birthday
- फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी
सिल्क की साड़ी तो हर दुल्हन के पास होनी ही चाहिए। शादी के बाद की रस्मों में या फिर कहीं आने-जाने में सिल्क की साड़ी सबसे खूबसूरत लगती है। इसे आप अपनी मनपसंद ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Esha Gupta Birthday
- फोटो : instagram
शरारा
मरून रंग के कुर्ते और दुपट्टे के साथ व्हाइट रंग का शरारा देखने में काफी खूबसूरत लगता है। हाथों में चूड़ियां, माथे पर बिंदी लगाकर अगर आप ऐसा शरारा सूट पहनेंगी तो आपका लुक काफी कमाल का लगेगा। इसे आप डेली वियर कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।