अभिनेत्री यामी गौतम की शादी की खबरों में फैंस को काफी चौंका दिया था। वहीं एक बार फिर बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने शादी रचा ली है। ये जवानी है दिवानी और साहो जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एवलिन शर्मा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है। जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर दी। एवलिन ने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे आस्ट्रेलिया बेस्ड डेंटल सर्जन तुषान भिंडी के साथ आस्ट्रेलिया में ही शादी रचा ली है। बेहद छोटे समारोह में हुई इस शादी के बाद की तस्वीरें एवलिन ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसके बाद फैंस का उन्हें बधाई देने का तांता लग गया है। बता दें कि एवलिन कई सारी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करते नजर आ चुकी हैं। फिल्म यारियां में भी वो एक्टिंग करते दिख चुकी हैं। पिछले दिनों ही फिल्म ये जवानी है दिवानी को पूरे आठ साल हुए थे। जिस पर सोशल मीडिया पर जमकर लोगों ने इसे साझा किया था। वहीं एवलिन ने भी पोस्ट के जरिए फिल्म को याद किया था। क्रिश्चियन ब्राइडल बनीं एवलिन इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनकी ड्रेस भी हर किसी का ध्यान खींच रही है।
यामी गौतम के बाद इस हीरोइन ने गुपचुप रचा ली शादी, क्रिश्चियन गाउन में दिखा खूबसूरत अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन