फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टाइलिश दिखना है तो वॉर्डरोब में शामिल करें शेपवियर लेकिन पहनते समय न करें ये गलतियां

Wed, 15 Apr 2020 01:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 15 Apr 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
every women must include a good size shapewear in wardrobe for looking stylish
- फोटो : instagram
फैशन के इस दौर में स्टाइलिश दिखने का शौक तो हर लड़की को होता है। और इसकी शुरूआत होती है बेहतरीन कपड़ों से लेकिन मॉडर्न और स्टाइलिश कपड़ों को पहनने के लिए एक फिट बॉडी का होना जरूरी है। लड़कियों के लिए हर समय परफेक्ट फिगर का पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि कई बार देखा गया है कि अच्छी खासी स्लिम फिगर होने के बावजूद स्टाइलिश कपड़ों को पहनने पर कहीं पेट तो कहीं कमर के पास चर्बी नजर आ जाती है। जिसे रातोंरात गायब करना तो मुश्किल है। लेकिन हां इसे छिपाकर वेस्टर्न कपड़ों को आसानी से पहना जा सकता है शेपवियर के माध्यम से। अगर आपको वेस्टर्न या एथिनिक लुक में भी स्टाइल के साथ समझौता नहीं करना है और आप चाहती हैं कि सूट हो या अनारकली, ड्रेसेज हो क्रॉप टॉप आपका फिगर परफेक्ट दिखे तो अपनी वॉर्डरोब में इन शेपवियर को जरूर शामिल करें और इन्हें पहनते समय ऐसी गलतियां न दोहराएं।
every women must include a good size shapewear in wardrobe for looking stylish
- फोटो : instagram
सही साइज

शेपवियर को पहनने का मकसद तभी पूरा होगा जब इसे सही साइज में खरीदेंगी। अगर आपने पतला दिखने के चक्कर में ज्यादा छोटा साइज खरीद लिया तो फिर कमर और शरीर के किनारों से मांस अलग से निकला दिखेगा जो कि देखने में बहुत ही भद्दा लगेगा। वहीं अगर आप आरामदायक के चक्कर में एक नंबर बड़ा खरीद लेंगी तो फिर इसे पहनने का मकसद ही पूरा नहीं होगा क्योंकि शेपवियर पहनने का मतलब है खुद को पतला और फिट दिखाना। इसलिए हमेशा सही साइज का शेपवियर ही खरीदें।


 
every women must include a good size shapewear in wardrobe for looking stylish
- फोटो : pexels.com
न करें ऑनलाइन शॉपिंग

ऑनलाइन बाजार में चाहे कितनी भी अच्छी डील मिल रही हो लेकिन इसे बिना ट्राई किए खरीदना बेवकूफी है। क्योंकि सही साइज का शेपवियर लेने से पहले उसे ट्राई करने में ही भलाई है। अगर आपको लगता है कि आपको अपने शरीर का साइज पता है तो इसे ऑनलाइन मंगाने में क्या बुराई है तो हम बता दें कि हर कंपनी के शेपवियर की साइज अलग हो सकती है जो आपके लिए एक परेशानी का कारण ही बनेगी। तो आलस छोड़ कर इसे बाजार से खरीदने का ही फैसला करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
every women must include a good size shapewear in wardrobe for looking stylish
सही जरूरत

शेपवियर पहनने से पहले आपको पता होना चाहिए कि शरीर के किस पार्ट को आपको स्लिम और फिट दिखाना है। जैसे अगर आपका केवल पेट निकला है तो उसके लिए या कमर के लिए या पूरे पेट से लेकर कमर और पैर के लिए चाहिए। शेपवियर की एक अच्छी खासी रेंज बाजार में मिलती है तो अपनी जरूरत और कपड़ों के हिसाब से सही शेपवियर खरीदें। अगर आप हर तरीके के कपड़ों को पहनने में भरोसा करती हैं तो आपके पास हर तरह के एक शेपवियर होने चाहिए जिनका आप अपनी जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकें। क्योंकि रातोंरात बॉडी के फैट का गायब होना इंपासिबल है तो इससे अच्छा हो कि वॉर्डरोब में सही शेपवियर मौजूद हो।


 
विज्ञापन
every women must include a good size shapewear in wardrobe for looking stylish
- फोटो : instagram
इतने तरीके के शेपवियर
अगर आपको केवल शरीर के ऊपरी हिस्से यानी पेट के आसपास की साधारण चर्बी को कम दिखाना है तो कैमिसोल स्टाइल शेपवियर सही रहेगा। लेकिन अगर आपके टमी को ज्यादा सपोर्ट की जरूरत है तो इसके लिए वेस्ट क्लिंचर शेपवियर बेस्ट रहेगा। ये पेट के साथ कमर की चर्बी को कम करता है और फिट दिखाता है।

अगर एक स्टाइलिश गाउन के लिए आप बेस्ट शेपवियर देख रही हैं तो बॉडी स्लिप शेपवियर परफेक्ट चुनाव है। इसे पहनकर आपकी फिगर सही दिखेगी और खुद में कांफिडेंस भी रहेगा।

वहीं अगर आप थाई स्लिमर शेपवियर पहनेंगी तो इससे पैर के आसपास की चर्बी को कम दिखाने में मदद मिलेगी। साथ ही इसे जींस, पैंट, लांग स्कर्ट के साथ किसी भी ड्रेस  के साथ पहन सकती हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed