{"_id":"5e9690598ebc3e7747481619","slug":"mira-rajput-owns-these-expensive-bags-like-diamond-ring","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हीरे की अंगूठी जितना कीमती है ये पर्स, शाहिद कपूर की पत्नी हैं इस खास बैग की मालकिन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
हीरे की अंगूठी जितना कीमती है ये पर्स, शाहिद कपूर की पत्नी हैं इस खास बैग की मालकिन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के कारण हर कोई घर में रहने को मजबूर है। ऐसे में फिल्मी सितारों से लेकर उनके परिवारवालों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद है। लेकिन जब सबकुछ सामान्य था तो इन सितारों के स्टाइलिश और महंगे अवतार अक्सर ही हमें एयरपोर्ट से लेकर सड़कों पर नजर आ जाते थे। महंगे अवतारों की इसी लिस्ट में शामिल हैं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत। जिनके हाथ में देखा गया था बेहद कीमती पर्स, जिसकी कीमत सुन आप भी जरूर हैरान हो जाएंगे।
2 of 5
- फोटो : social media
मीरा कपूर भले ही बॉलीवुड में काम न करती हों लेकिन उनका स्टाइल सेंस हमेशा लाजवाब होता है। फिर वो कैजुअल आउटिंग हो या फिर कोई इवेंट। मीरा हमेशा स्टाइल बट कंफर्टेबल पहनने में यकीन करती हैं। तभी तो लड़कियां अक्सर ही उनके स्टाइल की दीवानी नजर आती हैं। मीरा राजपूत के पास एक से बढकर एक महंगे और स्टाइलिश पर्स हैं। जिनकी कीमत सुन हर कोई हैरान रह जाएगा।
3 of 5
- फोटो : instagram
लॉकडाउन से पहले मीरा मुंबई की सड़कों पर चटक गुलाबी रंग के मशहूर और महंगे ब्रांड बैलेंसियागा का पर्स लिए दिखीं थीं। काले रंग की डेनिम जींस और ग्रे रंग के शिमरी जैकेट के साथ लोफर पहने मीरा ने इस पर्स को टीमअप किया था। जिस पर हर किसी की निगाह थी क्योंकि इस पर्स के ऊपर ही बैलेंसियागा ब्रांड का नाम लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : instagram
लेदर टेक्सचर का ये टोटे बैग छोटे आकार का है। जिसके अंदर जरूरत के सारे सामान बड़े ही आसानी से आ सकते हैं। चटक गुलाबी रंग के इस क्यूट से पर्स को देखकर भले ही आपका दिल आ रहा हो लेकिन इसकी कीमत जरूर आपको हैरान कर देगी।
विज्ञापन
5 of 5
इस खूबसूरत बैग की कीमत करीब 1,17,706 रुपये है जो किसी भी साधारण सी हीरे की अंगूठी से भी ज्यादा कीमती है। तो हो गए न हैरान लेकिन हम आपको बता दें कि मीरा राजपूत के पास ऐसे ही बहुत से कीमती पर्स हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।