लॉकडाउन के समय में लोगों को ऐसे कपड़ों की जरूरत पड़ी जो दिनभर कंफर्ट और स्टाइलिश दिखने के साथ ही रात को सोने के लिए भी परफेक्ट हों। तभी तो बॉलीवुड की फैशन डीवाज भी कई बार कूल प्रिंटेड पायजामे और टीशर्ट में नजर आईं। जिन्हें देख बहुत सारी फैशन फ्रीक लड़कियों ने स्टाइलिश एंड कंफी पायजामों की शॉपिंग की। यहीं नहीं इंस्टाग्राम पर ऐसे कपड़ों में तस्वीरें पोस्ट करने का भी फैशन हो गया था। भले ही लॉकडाउन ने इन पायजामों को ट्रेंडी बना दिया हो लेकिन स्लीपवियर के लिए कई सारे ऐसे ही स्टालिश कपड़े होते हैं। जिन्हें सभी अपने घर में पहनते हैं। तो चलिए जानें ऑल डे कंफर्ट के लिए और कौन से कपड़े हैं जो बोले तो स्लीपवियर जाते हैं लेकिन ये ऑल डे परफेक्ट होते हैं। जिन्हें पहन आप स्टाइलिश और कंफर्टेबल एक साथ नजर आ सकती हैं।
स्लीपवियर की होती हैं इतनी सारी वैराइटी, क्या आप जानती हैं इनका नाम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेन या प्रिटेंड, स्ट्राइप वाले पायजामे हर किसी की पसंद होते हैं। वर्क फ्रॉम होम में ये पायजामे हर किसी की वार्डरोब का हिस्सा बन गए थे। वहीं ये पहनने में कंफर्टेबल भी होते हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर आलिया भट्ट तक इन कूल पायजामों में सबकी तारीफें बटोर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही अनुष्का ने व्हाइट कूल प्रिंट के पायजामें में तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें उनके इस कंफर्ट वियर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।
अगर आप कंफर्ट के साथ स्टाइलिश लुक भी चाहती हैं तो कैमिसोल मैक्सी बिल्कुल परफेक्ट है। नाइट वियर के साथ ही ऑल डे के लिए भी ये आपको ग्लैमरस और कंफर्टेबल लुक देगा। लांग या शार्ट हर लुक में ये शानदार दिखती हैं।
क्यूट और सेसी लुक के लिए एक शार्ट्स परफेक्ट हैं। डे और नाइट हर लुक के लिए प्लेफुल और स्पोर्टी शार्ट्स काफी शानदार लगते हैं। साथ ही कंफर्टेबल लुक में भी नजर आते हैं।
अगर आप घर पर पूरा दिन किसी एक स्टाइलिश वियर में बिताना चाहती हैं तो स्लीप शर्ट बिल्कुल परफेक्ट है। ये ड्रेस कंफर्टेबल होने के साथ ही हर मूवमेंट के लिए सही होती है। जिसे पहन आप आसानी से सारा काम कर सकती हैं।