फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 14 के घर से बाहर निकलते ही दिखा जैस्मीन भसीन का क्यूट अंदाज, इन कपड़ों में हुईं स्पॉट

Sat, 16 Jan 2021 05:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 16 Jan 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
evicted from bigg boss 14 house jasmin bhasin spotted in pink outfit
jasmin bhasin - फोटो : instagram

जैस्मीन भसीन बिग बॉस 14 के घर से बाहर हो चुकी हैं। इसके बावजूद वो सुर्खियों में बनी हैं। क्योंकि फैंस को उनका परफॉर्मेंस काफी दमदार लगा। वहीं जैस्मीन भी सोशल मीडिया पर फैंस के नाम वीडियो साझा करते दिखीं। इसके साथ ही मिस भसीन को सैलून से लेकर आउटिंग करते स्पॉट किया गया। जिसमे उनका लुक काफी क्यूट और फैशनेबल नजर आया।

evicted from bigg boss 14 house jasmin bhasin spotted in pink outfit
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram fan page

बिग बॉस के घर से निकलते ही जैस्मीन सबसे पहले सैलून के बाहर नजर आईं। जहां पर वो गुलाबी रंग के कुर्ते के साथ पैंट पेयर किए दिखीं। फुल स्लीव और हल्के सितारों से वर्क वाले इस कुर्ते की हेमलाइन पर भी सिल्वर वर्क किया गया था। जिसके साथ सफेद रंग के पैंट को पेयर किया गया था। वहीं जैस्मीन का ये लुक काफी क्यूट और एलिगेंट दिखा। 

evicted from bigg boss 14 house jasmin bhasin spotted in pink outfit
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram

जबकि इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करने के बाद ही जैस्मीन गुलाबी रंग के मोनोक्रोम कपड़ों को पहने बाहर नजर आईं। गुलाबी रंग के शर्ट और एथलिजर डिजाइन के पैंट पर कुछ शब्द प्रिंट किए गए हैं। वहीं इसकी फुल स्लीव और पैंट की हेमलाइन पर इलास्टिक जोड़ा गया है। जिसे जैस्मीन ने काले रंग की स्ट्रैपी हील्स के साथ पेयर किया है। वहीं बात करें मेकअप की तो सिंपल मेकअप और हेयरडू के साथ ब्राउन शेड की लिपस्टिक क्यूट लुक देने के लिए काफी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
evicted from bigg boss 14 house jasmin bhasin spotted in pink outfit
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram

यहीं नहीं जैस्मीन का एक और वीडियो पर साझा किया गया है। जिसमे वो कॉटन मेड साड़ी पहने दिख रही हैं। जिसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। वैसे बता दें कि बिग बॉस के घर में भी जैस्मीन भसीन हर बार काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
evicted from bigg boss 14 house jasmin bhasin spotted in pink outfit
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद से ही वो लगातार ्अपने दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए बाहर जाती दिख रही हैं। इसके साथ ही उनकी तस्वीरें भी काफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ै। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed