फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion : जान्हवी से लेकर अनन्या पांडे तक, साड़ी में बेस्ट दिखती हैं ये अभिनेत्रियां

Sun, 12 Mar 2023 02:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 12 Mar 2023 02:53 PM IST
सार

इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप भी खूबसूरत दिख सकती हैं। 

विज्ञापन
Fashion ananya panday and janhvi kapoor looks very beautiful in saree
जान्हवी से लेकर अनन्या पांडे तक, साड़ी में बेस्ट दिखती हैं ये अभिनेत्रियां - फोटो : instagram

Fashion :  साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसके बिना भारतीय महिलाओं के कपड़ों का कलेक्शन अधूरा सा लगता है। चाहे ऑफिस पार्टी हो या फिर शादी के कार्यक्रम आप साड़ी पहनकर हर फंक्शन में छा सकती हैं। इसी वजह से बॉलीवुड की कई नई एक्ट्रेस साड़ी को काफी प्राथमिकता देती हैं। अनन्या पांडे से लेकर जान्हवी कपूर तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जोकि अक्सर साड़ी पहनती हैं और उसमें वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं।। इन नई एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक काफी सुर्खियां बटोरते हैं।



अगर आप भी कहीं साड़ी पहनने का सोच रहीं हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी साबित हो सकती है। इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप भी खूबसूरत दिख सकती हैं। एक्ट्रेस की तरह आप भी लोगों की तारीफें बटोरने में कामयाब होंगी। इन अभिनेत्रियों की तरह ही साड़ी पहन कर आप बोल्ड के साथ खूबसूरत भी दिख सकती हैं। 

Fashion ananya panday and janhvi kapoor looks very beautiful in saree
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor

जान्हवी कपूर का साड़ी लुक

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर वैसे तो हर लुक में ही बेस्ट लगती हैं। पर, उनके साड़ी लुक देखने लायक होते हैं। सिल्क से लेकर नेट तक की साड़ी में जान्हवी का अंदाज लोगों को उनकी तरफ अट्रैक्ट करता है। साड़ी में बोल्ड और खूबसूरत दिखने के लिए आप उनसे टिप्स ले सकती हैं।

Fashion ananya panday and janhvi kapoor looks very beautiful in saree
साड़ी में शनाया कपूर का बोल्ड अंदाज - फोटो : instagram

साड़ी में शनाया कपूर का बोल्ड अंदाज

शनाया कपूर मशहूर अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं। अपनी बोल्डनेस और स्टाइल की वजह से वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। इसी क्रम में अगर आप भी किसी से साड़ी पहनने के टिप्स लेना चाहती हैं तो शनाया कपूर एक बेहतर च्वाइस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion ananya panday and janhvi kapoor looks very beautiful in saree
साड़ी में सुहाना खान का खूबसूरत लुक - फोटो : instagram.com/suhanakhan2/

साड़ी में सुहाना खान का खूबसूरत लुक

किंग खान यानी कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बोल्डनेस और खूबसूरती के मामले में लोगों को मात देती हैं। साड़ी में उनका अंदाज काफी निराला होता है। अगर आप भी साड़ी में बोल्ड दिखना चाहती हैं तो सुहाना की तरह साड़ी कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Fashion ananya panday and janhvi kapoor looks very beautiful in saree
अनन्या पांडे का साड़ी लुक - फोटो : instagram

अनन्या पांडे का साड़ी लुक

हमेशा क्यूट एंड ब्यूटीफुल लुक में नजर आने वाली अनन्या का अंदाज अब ग्लैमरस हो गया है। अनन्या पांडे फिल्मों के साथ ही अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनके साड़ी लुक काफी सुर्खियां बटोरते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed