फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips : पार्टी में दिखना है क्लासी तो ट्राई करें ये कलर कॉम्बिनेशन

Sun, 12 Mar 2023 11:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 12 Mar 2023 11:41 AM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे कलर कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जिनको ट्राई करके आप क्लासी लग सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips best colour combination for party
पार्टी में दिखना है क्लासी तो ट्राई करें ये कलर कॉम्बिनेशन - फोटो : instagram

Fashion Tips : आज के समय में कौन नहीं चाहता कि वो सबसे अलग और क्लासी दिखे, इसके लिए लोग हजारों रुपये भी खर्च कर देते हैं। खासकर जब बात किसी पार्टी की आती है तो महिलाओं के ऊपर तो एक अलग सा प्रेशर आ जाता है अच्छे से तैयार होने का। किसी भी पार्टी के लिए महिलाएं कई दिन पहले से तैयारी करने लगती हैं कि वो क्या पहनेंगी, कैसा मेकअप करेंगी। इसके लिए वो बॉलीवुड डीवाज से भी टिप्स लेती है।



इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे कलर कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जिनको ट्राई करके आप क्लासी लग सकती हैं। इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इनकी वजह से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे और हर कोई आपकी तारीफ करेगा। तो आइए देर ना करते हुए आपको इन कॉम्बिनेशन के बारे में बताते हैं।

Fashion Tips best colour combination for party
बेस्ट है एमरल्ड ग्रीन और आइवरी कॉम्बिनेशन ये कॉम्बिनेशन आपको क्लासी दिखने में काफी मदद कर सकता है। - फोटो : instagram

बेस्ट है एमरल्ड ग्रीन और आइवरी कॉम्बिनेशन 


ये कॉम्बिनेशन आपको क्लासी दिखने में काफी मदद कर सकता है। इसके पीछे की वजह है कि आइवरी कलर प्यूरिटी और एलिगेंस का प्रतीक है। इसके साथ ही ग्रीन रंग की ज्वेलरी आपके लुक को लग्जरी टच देती है। इसलिए सिल्क के कपड़े के साथ इस तरह की ज्वेलरी पहनी जाती है। 

Fashion Tips best colour combination for party
एवरग्रीन है ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन - फोटो : instagram

एवरग्रीन है ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन 

किसी भी पार्टी के लिए  ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट होता है। इसे पहन कर हर कोई बोल्ड से लेकर खूबसूरत दिख सकता है। चाहे आप गाउन पहनें या फिर साड़ी, ब्लैक और गोल्डन रंग हर आउटफिट में फिट हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips best colour combination for party
नेवी ब्लू और कैमल रंग का कॉम्बिनेशन - फोटो : instagram

नेवी ब्लू और कैमल रंग का कॉम्बिनेशन 

इस कॉम्बिनेशन के आउटफिट आप किसी भी कार्यक्रम में पहन सकती हैं। नेवी ब्लू को वार्म कलर कहा जाता है, वहीं कैमल एक न्यूट्रल रंग है। इसलिए दोनों एक साथ बड़े अच्छे लगते हैं। 

विज्ञापन
Fashion Tips best colour combination for party
हर उम्र के लिए बेस्ट है बरगंडी रंग - फोटो : instagram

हर उम्र के लिए बेस्ट है बरगंडी रंग

बरगंडी रंग हर उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट होता है। बरगंडी कलर लग्जरी लुक देता है। इसे आप किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed