फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: देने जा रही हैं इंटरव्यू तो कपड़ों का रखें खास ध्यान, पहने ऐसे आउटफिट

Sat, 11 Mar 2023 07:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 11 Mar 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips Interview Dress Code And Colour What To Wear On Job Interview News In Hindi
इंटरव्यू आउटफिट टिप्स - फोटो : instagram

Fashion Tips Interview Dress Code: पहनावा आप का समाज में दूसरे की नजरों में इम्प्रेशन बना सकता है और बिगाड़ भी सकता है। जब तक आप स्कूल कॉलेज में होते हैं, तब तक आप किसी भी मौके पर अपने मनमुताबिक कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन कई जगहें या मौके ऐसे होते हैं, जहां आपको अपने पहनावे पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। खासकर अगर आप नौकरी के लिए जाॅब इंटरव्यू देने जा रहे हैं। इस दौरान एंप्लॉयर पर अच्छा प्रभाव डालने के लिए ब्यूटी पहला जरिया होता है। इंटरव्यू के लिए कही कपड़ों का चयन आपका प्रभाव बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप जाॅब इंटरव्यू पर जा रहे हैं तो यह जान लें कि किस तरह के कपड़े आपको पहनने चाहिए और किन कपड़ों से दूरी बना लेनी चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानिए इंटरव्यू में बॉस को इंप्रेस करने के लिए क्या पहनें और क्या नहीं।


 

Fashion Tips Interview Dress Code And Colour What To Wear On Job Interview News In Hindi
इंटरव्यू आउटफिट टिप्स - फोटो : iStock

कपड़े का रंग


इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो अधिक फैशनेबल कपड़ों को पहनने की जरूरत नहीं। ऐसा नहीं कि महंगे और फैशनेबल कपड़ों से ही एंप्लॉयर इम्प्रेस होगा। बल्कि कपड़ों के रंग पर अधिक ध्यान दें। ऐसे रंग के कपड़े पहनने जो आप पर अधिक जंचता हो और आंखों को सुकून देने वाला हो। कोशिश करें कि हल्के रंग के पोशाक पहननें।

Fashion Tips Interview Dress Code And Colour What To Wear On Job Interview News In Hindi
blazer dress - फोटो : instagram

नौकरी के क्षेत्र का रखें ध्यान

जाॅब इंटरव्यू के लिए तैयार हो रहे हैं तो अपने कार्य क्षेत्र के मुताबिक ही कपड़े पहनने। जैसे अगर आप कॉरपोरेट क्षेत्र में नौकरी की तलाश में हैं तो फॉर्मल कपड़ों का चयन कर सकते हैं। अगर आप ऑफिस वर्क की जगह दफ्तर से बाहर कार्य करते हैं, तो उसके मुताबिक कपड़े पहनकर जाएं। शर्ट, पैंट, फॉर्मल टाउजर और फिटिंग ब्लेजर आदि को इंटरव्यू के मौके पर कैरी कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Interview Dress Code And Colour What To Wear On Job Interview News In Hindi
blazer dress - फोटो : instagram

जाॅब लेवल और कल्चर समझकर आउटफिट का चयन

आप किस पोजिशन के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उसके मुताबिक कपड़ों का चयन करें। हल्की क्वालिटी और पैटर्न वाले कपड़े पहनने से बचें। ओवर ड्रेस होना भी सही नहीं है।

विज्ञापन
Fashion Tips Interview Dress Code And Colour What To Wear On Job Interview News In Hindi
इंटरव्यू आउटफिट टिप्स - फोटो : istock

अहसज फुटवियर और अधिक कैजुअल

अक्सर लोग जाॅब इंटरव्यू के लिए जाते समय जरूरत से ज्यादा कैजुअल कपड़े पहन लेते हैं। इसके अलावा स्टाइलिश या लंबी दिखने के चक्कर में लड़कियां असहज फुटवियर पहन लेती हैं। इस तरह की स्थिति से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed