फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Delivery Fashion : डिलीवरी के बाद दिखना है स्टाइलिश तो इन अभिनेत्रियों से लें टिप्स

Thu, 09 Mar 2023 02:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 09 Mar 2023 02:02 PM IST
सार

 आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बेस्ट पोस्ट डिलीवरी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो बेबी के जन्म के बाद कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने आई हैं।

विज्ञापन
what to wear post delivery delivery ke baad kya dress pehna chahiye tips from Bollywood actresses in hindi
डिलीवरी के बाद दिखना है स्टाइलिश तो इन अभिनेत्रियों से लें टिप्स - फोटो : instagram

Post Delivery Fashion : गर्भावस्था का समय ऐसा होता है, जिसमें हर महिला अपने जीवन का सबसे खूबसूरत समय जीती है। पर, इसी वक्त उनके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। खासकर कि बच्चे की डिलीवरी के बाद हर महिला के अंदर कई सारे शारीरिक बदलाव होते हैं। जब कोई महिला गर्भवती होती है तो वो अपने लुक को लेकर ज्यादा नहीं सोचती। उन्हें बस ऐसे कपड़े चाहिए होते हैं, जो आरामदायक हों। जिसे पहन कर वो कंफर्टेबल रह सकें। 



वहीं बेबी की डिलीवरी के बाद महिलाएं अपने शरीर को लेकर काफी संशय में आ जाती है। लगातार हो रहे शारीरिक बदलाव से महिलाएं अपना कॉन्फिडेंस तक खो देती है। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बेस्ट पोस्ट डिलीवरी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो बेबी के जन्म के बाद कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने आई हैं। इन्होंने अपने शरीर में हो रहे बदलाव को बड़े अच्छे से संभाला और महिलाओं को कॉन्फिडेंट रहने की प्रेरणा दी। इनसे टिप्स लेकर आप भी अपने बच्चे से जन्म के बाद भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। 

what to wear post delivery delivery ke baad kya dress pehna chahiye tips from Bollywood actresses in hindi
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

आलिया भट्ट

आलिया उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने गर्भावस्था के दौरान अपने लुक्स से लोगों को काफी इंप्रेस किया था। इसके साथ जब उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया तो वो उन कपड़ों को पहनना ज्यादा पसंद करती थीं, जिसमें वो कंफर्टेबल रहें। इसके लिए एक्ट्रेस ने एक बार लाइट वेट वाली साड़ी पहनी थी। जिसमें वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं। इसके साथ ही उन्हें कई बार पजामा सेट पहने देखा गया है, जोकि हर बॉडी टाइप को सूट करता है। 

what to wear post delivery delivery ke baad kya dress pehna chahiye tips from Bollywood actresses in hindi
सोनम कपूर - फोटो : instagram

सोनम कपूर 

किसी भी मौके पर सोनम कपूर स्टाइल दिखाने में पीछे नहीं रहतीं। जब उनके बेटे वायु का जन्म हो गया तो उसके बाद सोनम को कई इवेंट्स में देखा गया। इन जगहों पर सोनम का लुक बेहद प्यारा रहा। सोनम की तरह आप भी किसी पार्टी के लिए प्लंजिंग नेक जंपसूट पहन सकती हैं। वहीं सोनम का दूसरा लुक भी पार्टीज के लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
what to wear post delivery delivery ke baad kya dress pehna chahiye tips from Bollywood actresses in hindi
देबीना बनर्जी - फोटो : instagram

देबीना बनर्जी

टेलीविजन की एक्ट्रेस देबीना बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने व्लॉग के माध्यम से वो अपनी जिंदगी से जुड़ी हर एक बात लोगों से शेयर करती हैं। देबीना ने दो साल में दो बेटियों को जन्म दिया है। बावजूद इसके स्टाइल के मामले में वो किसी से पीछे नहीं हैं। देबीना से टिप्स लेकर आप भी डिलीवरी के बाद स्टाइलिश और कूल दिख सकती हैं। 

विज्ञापन
what to wear post delivery delivery ke baad kya dress pehna chahiye tips from Bollywood actresses in hindi
दिया मिर्जा - फोटो : instagram

दिया मिर्जा

दिया मिर्जा ने अपनी डिलीवरी के बाद महिलाओं को ये प्रेरणा दी है कि शारीरिक बदलाव के बाद भी महिलाएं अपने हिसाब से कपड़े पहन सकती हैं। चाहे वो एथनिक वियर पहनें या फिर वेस्टर्न, हर लुक में हर महिला बेस्ट दिख सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed