फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday : अवॉर्ड नाइट में अनन्या पांडे ने कैरी किया इतना महंगा पर्स जितने में खरीद सकते हैं कार

Tue, 09 May 2023 12:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 09 May 2023 12:07 PM IST
सार

हाल ही में अनन्या के छोटे से पर्स ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल, ये पर्स कोई आम पर्स नहीं था। इसकी कीमत में आप आसानी से एक कार तक खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
Fashion Ananya Panday carry a bucket style purse worth 4 lakh 90 thousand
Ananya Panday - फोटो : instagram

Ananya Panday : पिछले चार सालों में बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनन्या पांडे भले ही कुछ ही फिल्मों में नजर आई है, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से डेब्यू करने वाली अनन्या खाली पीली, पति पत्नी और वो, गहराइयां और लाइगर जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं। जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो लोगों को अपने लुक्स से प्रभावित करती रहती हैं। चाहे डिनर डेट हो या फिर कोई इवेंट अनन्या अपने लुक से लोगों को इंप्रेस करने में पीछे नहीं रहतीं।



हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट में शामिल हुईं थीं। जहां उन्होंने अपने आउटफिट से तो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा ही, साथ ही में उनके छोटे से पर्स ने लोगों को काफी अट्रेक्ट किया। दरअसल, ये पर्स कोई आम पर्स नहीं था। इसकी कीमत में आप आसानी से एक कार तक खरीद सकते हैं। आइए आपको भी इस पर्स की खासियत बताते हैं। 

Fashion Ananya Panday carry a bucket style purse worth 4 lakh 90 thousand
Ananya Panday - फोटो : instagram

पापा संग शेयर की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को हाल ही में एक इवेंट में देखा गया था। जहां वो अपने पापा एक्टर चंकी पांडे के साथ स्पॉट हुई थीं। अपने पापा से साथ एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो उनका ये इवेंट लुक काफी हटकर था। 

Fashion Ananya Panday carry a bucket style purse worth 4 lakh 90 thousand
Ananya Panday - फोटो : instagram

पर्स ने खींचा ध्यान

वैसे तो एक्ट्रेस का पूरा लुक ही काफी प्यारा था। पर, लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनके छोटे से पर्स पर गया। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में अनन्या पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने एक बकेट स्टाइल बैग के साथ कंप्लीट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Ananya Panday carry a bucket style purse worth 4 lakh 90 thousand
Ananya Panday - फोटो : instagram

काफी अलग है ये पर्स

देखने में ये पर्स भले ही काफी छोटा सा है पर कीमत के मामले में ये बड़े-बड़े ब्रांड को टक्कर दे रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस का ये पर्स अमेरिकी लग्जरी ब्रांड Judith Leiber का है। इस पर्स के बाहरी हिस्से पर एक क्रिस्टल कवर के साथ एक मैटेलिक लाइन इंटीरियर है जो इसके लुक को काफी शानदार बना रही है। 

विज्ञापन
Fashion Ananya Panday carry a bucket style purse worth 4 lakh 90 thousand
Ananya Panday - फोटो : instagram

लाखों में है कीमत

अगर इसकी कीमत की बात करें तो इस बैग की कीमत लगभग 4.90 लाख रुपये है। इस पर्स की कीमत में आप एक कार आसानी से ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed