फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gaurav Khanna : दिखना है कूल तो लें अनुपमा के अनुज से टिप्स, हर आउटफिट में लगते हैं परफेक्ट

Mon, 15 May 2023 04:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 15 May 2023 04:11 PM IST
सार

Gaurav Khanna : टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज का किरदार निभा रहे अनुज स्टाइल के मामले में किसी के कम नहीं हैं। उनके लुक्स से टिप्स लेकर आप भी स्टाइलिश दिख सकते हैं। 

विज्ञापन
Fashion Anuj kapadia aka Gaurav Khanna stylish photos see photos
Gaurav Khanna - फोटो : instagram

Gaurav Khanna : टीवी जगत के मशहूर शो अनुपमा इन दिनों टीआरपी के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हर घर में लोग अनुपमा और अनुज के दीवाने हैं। लोग अनुज यानि कि गौरव खन्ना और अनुपमा यानी रुपाली गांगुली की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। दोनों के प्यार भरे सीन टीवी पर आते ही शो टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर पहुंच जाता है। जिस तरह से लोगों को अनुपमा का किरदार पसंद आ रहा है, ठीक उसी तरह अनुज ने भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।



शो में अनुज का किरदार निभा रहे मशहूर एक्टर गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिन पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। लोगों को उनका हर अंदाज पसंद आता है। शो में तो गौरव अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत चुके हैं, रियल लाइफ में भी उनका अंदाज किसी से कम नहीं है। आज के लेख में हम आपको एक्टर के कुछ ऐसे बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, जिससे टिप लेकर आप भी कूल दिख सकते हैं। 

Fashion Anuj kapadia aka Gaurav Khanna stylish photos see photos
Gaurav Khanna - फोटो : instagram

एक्टर का कूल लुक

हाल ही में गौरव अपनी पत्नी के साथ छुट्टी पर गए हैं। ये तस्वीर वहीं की हैं। आप भी चाहें तो इस लुक से टिप्स लेकर कूल दिख सकते हैं।

Fashion Anuj kapadia aka Gaurav Khanna stylish photos see photos
Gaurav Khanna - फोटो : instagram

टी शर्ट-जींस के साथ पहनें जैकेट

गर्मियों में पहनने के लिए अलग तरीके की जैकेट भी बाजार में उपलब्ध होती है। अगर आप चाहें तो जींस और टी शर्ट के साथ जैकेट कैरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Anuj kapadia aka Gaurav Khanna stylish photos see photos
Gaurav Khanna - फोटो : instagram

एक्टर का एथनिक लुक

अगर आप कहीं शादी में जा रहे हैं तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। पीच रंग का कुर्ता और पायजामा आपको स्मार्ट दिखने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
Fashion Anuj kapadia aka Gaurav Khanna stylish photos see photos
Gaurav Khanna - फोटो : instagram

पैंट- टी शर्ट

ये कलर कॉम्बिनेशन हमेशा लोगों को पसंद आता है। व्हाइट पैंट के साथ लाइट ब्लू रंग की टी शर्ट आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेगी। इस लुक के साथ स्पोर्ट्स शूज ही पहनें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed