फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tina Dabi : खूबसूरत होने के साथ बेहद स्टाइलिश भी हैं IAS टीना डाबी, लुक्स से आप भी ले सकती हैं टिप्स

Thu, 18 May 2023 11:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 18 May 2023 11:29 AM IST
सार

जैसलमेर की डीएम टीना डाबी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक्स किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। 

विज्ञापन
Fashion best looks of jaisalmair DM Tina Dabi wife of IAS Pradeep Gawande photos
Tina Dabi - फोटो : instagram

Tina Dabi : 2015 बैच में टॉप करने वालीं आईएएस टीना डाबी आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने ये सफलता हासिल की है। ना सिर्फ अपने काम की वजह से बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी वो सुर्खियों में रहती हैं। टीना डाबी ने कुछ समय पहले ही आईएएस प्रदीप गावंडे से शादी की थी। दोनों अफसरों ने अपनी सगाई की घोषणा अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से की थी। इस वक्त टीना राजस्थान के जैसलमेर में डीएम के पद पर तैनात हैं। अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहने के साथ-साथ वो अपने लुक्स की वजह से भी काफी तारीफें बटोरती हैं।



दरअसल, टीना खूबसूरत के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती हैं, जिन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं। उनके सभी लुक्स काफी एलिगेंट होते हैं। अगर आप चाहें तो आप भी उनके लुक से टिप्स लेकर तारीफ बटोर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको आईएएस टीना के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

Fashion best looks of jaisalmair DM Tina Dabi wife of IAS Pradeep Gawande photos
Tina Dabi - फोटो : instagram

शरारा लुक

टीना डाबी ने अपनी सगाई में पिंक रंग का शरारा सूट पहना था। इस लुक में वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं। चेहरे पर बड़ी सी स्माइल उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थी। लुक के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। 

Fashion best looks of jaisalmair DM Tina Dabi wife of IAS Pradeep Gawande photos
Tina Dabi - फोटो : instagram

नीला लहंगा

अपनी शादी के एक कार्यक्रम में उन्होंने डार्क नीले रंग का लहंगा पहना था। ये रंग उनके ऊपर काफी जच रहा था। बालों में स्लीक बन बनाकर उन्होंने अपने लुक को क्लासी बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion best looks of jaisalmair DM Tina Dabi wife of IAS Pradeep Gawande photos
Tina Dabi - फोटो : instagram

पैंट सूट 

कुछ समय पहले टीना ने जयपुर की कुछ फोटोज शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उन्होंने पीले और हरे रंग का एक सूट पहना था। वैसे तो ये सूट बेहद सिपंल सा था। पर, उनकी स्माइल ने इसे काफी प्यारा बना दिया था। 

विज्ञापन
Fashion best looks of jaisalmair DM Tina Dabi wife of IAS Pradeep Gawande photos
Tina Dabi - फोटो : instagram

साड़ी में आईएएस

जब टीना ने अपनी सगाई का ऐलान किया था, तो यही फोटोज शेयर की थीं। इस साड़ी में वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed