फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Guide: टीशर्ट पहनते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान, तभी मिलेगा परफेक्ट लुक

Tue, 23 Apr 2024 09:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 23 Apr 2024 09:12 AM IST
सार

आप बस कुछ खास टिप्स आजमाकर अपने टीशर्ट वाले लुक को परफेक्ट बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Fashion Guide for mens in hindi tips for wearing t shirt
टीशर्ट पहनते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram

Fashion Guide: जिस तरह से लड़कियां अपने कपड़े से लेकर ज्वेलरी तक का खास ध्यान रखती हैं, ठीक उसी तरह से लड़के भी आजकल अपने स्टाइल का काफी ध्यान रखते हैं। ऑफिस से लेकर घूमने जाने तक के लिए वह स्टाइलिश कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इसके लिए कई बार लड़के बॉलीवुड सेलिब्रिटी से भी टिप्स लेते हैं, पर कई बार ऐसा होता है कि टिप्स लेने के बाद भी लड़के कपड़ों को सही से कैरी नहीं कर पाते।


ऐसे में आज के लेख में हम आपको टी-शर्ट पहनकर परफेक्ट लुक पाने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे। हालांकि टी-शर्ट पहनना काफी आसान है लेकिन फिर भी इसे पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप टी-शर्ट पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका लुक किसी हीरो से काम नहीं लगेगा। तो चलिए बिना देर करते हुए इन टिप्स के बारे में आपको बताते हैं।

Fashion Guide for mens in hindi tips for wearing t shirt
टीशर्ट पहनते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : pexel

सही हो फिटिंग 

अगर आप पोलो टीशर्ट पहन रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उसकी फिटिंग सही हो। अगर टीशर्ट ज्यादा ढीली होगी तो ये देखने में अजीब होगी, वहीं ज्यादा टाइट टीशर्ट आपके लुक को बिगाड़ सकती है। इसे पहनने से शरीर का आकार भी अजीब दिखता है। 

Fashion Guide for mens in hindi tips for wearing t shirt
टीशर्ट पहनते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram

कॉलर करें सही से सेट

एक समय था जब ज्यादातर लड़के टीशर्ट के कॉलर को खड़ा रखते थे, लेकिन अब वक्त बदल गया है। आज के समय टीशर्ट का कॉलर सही से सेट किया हुआ ही अच्छा लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Guide for mens in hindi tips for wearing t shirt
टीशर्ट पहनते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram

बटन रखें बंद

टीशर्ट का परफेक्ट लुक पाने के लिए सिर्फ सबसे ऊपर वाला बटन खोल कर रखें। अगर आप सारे बटन खोलकर रखेंगे, तो ये देखने में काफी अजीब लगता है। खासतौर पर अगर आप दफ्तर जा रहे हैं, तो बटन का खास ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Fashion Guide for mens in hindi tips for wearing t shirt
टीशर्ट पहनते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : pexel

टक इन करें या नहीं

अगर आपका पेट निकला हुआ है, तो कभी टीशर्ट को टकइन न करें। इससे पेट और अजीब दिखेगा। वहीं अगर आप एकदम फिट हैं, तो अपनी पसंद के हिसाब के टीशर्ट को टकइन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed