रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी आज श्लोका मेहता के संग सात फेरे लेंगे। शादी की सभी रस्में मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में शुरू हो चुकी हैं। इस ग्रैंड वेडिंग की तैयारियों में मुकेश अंबानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंबानी के घर एंटीलिया को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया है। शादी में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वेडिंग वेन्यू से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
आकाश की बरात लेकर निकला अंबानी परिवार, सारी लाइम लाइट ले गई अनंत की ये 'खास' दोस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं नीता अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ शादी के वेन्यू पहुंच गई हैं। शाही शादी में नीता गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है और हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। नीता के पूरे लहंगे पर एंब्रॉयडरी हो रखी है। नीता ने अपने इस ड्रेस के साथ ग्रीन कॉम्बिनेशन में ज्वैलरी पहनी है। उन्होंने गले में हार, इयरिंग्स और माथे पर जो टीका लगाया है वो सब ग्रीन कलर में है। नीता के साथ साथ मुकेश अंबानी ने भी मैचिंग शेरवानी पहनी है।
A post shared by Filmfare (@filmfare) on
बात करें ईशा अंबानी पीरामल के लुक की तो उन्होंने बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना है, जिसमें वह बिल्कुल परी जैसी लग रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए ईशा ने गले में हार और माथे पर टीका लगा रखा है। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला कर रखा है।
दूल्हे राजा आकाश अंबानी ने भी बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी है। वहीं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी पिंक कलर में नजर आ रहे हैं। अनंत ने पिंक कुर्ते के साथ क्रीम कलर में प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहनी है।
आकाश के साथ परिवार के लोगों के अलावा एक शख्स और मौजूद है। यह और कोई नहीं बल्कि अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट हैं। राधिका हमेशा की तरह क्यूट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। राधिका ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना है। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पोनी टेल बना रखी है। अपनी ड्रेस और लुक की वजह से वह चर्चा में हैं।