{"_id":"5c5857e2bdec22556767fd5a","slug":"kangana-ranaut-spotted-with-costly-tote-bags","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं कंगना रनौत, इस सिंपल बैग की कीमत है लाखों में","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं कंगना रनौत, इस सिंपल बैग की कीमत है लाखों में
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Tue, 05 Feb 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने फिल्मों और बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने लुक के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। लैक्मे फैशन वीक 2019 में रैंपवॉक करके कंगना काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने बेहद खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थीं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।
2 of 5
kangana ranaut
एयरपोर्ट पर कंगना ने नी-लेंथ पर्पल ड्रेस के साथ शोल्डर पर सिंगल ब्रेस्टेड सॉलिड कोट कैरी किया हुआ था। शॉर्ट ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक प्वाइंटेड शू पहन रखे थे। उन्होंने स्टाइलिश सनग्लासेस भी लगाए हुए थे।
3 of 5
kangana ranaut
कंगना का यह लुक देखते ही बन रहा था मगर हर तरफ उनके इस लुक की नहीं बल्कि उनके द्वारा कैरी किया गया हैंडबैग की चर्चा हो रही है। इस दौरान कंगना ने क्रिश्चयन डायर का ब्लू एंड ग्रे कलर का टोट बैग कैरी कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
दिखने में कंगना का यह हैंडबैग काफी नॉर्मल है, लेकिन इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंगना के इस हैंडबैग की कीमत लगभग 1.92 लाख रुपए है। बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी कंगना कई बार अपने महंगे हैंडबैग्स को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Kangana Ranaut
बात करें कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' की तो बिग बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने 10 दिन में 100 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं किया है। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी कंगना की फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।