{"_id":"5c583443bdec221a376687cb","slug":"sonam-kapoor-troll-for-her-latest-experiment-with-saree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खराब फैशन को लेकर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, साड़ी देखते ही यूजर्स बोले - 'ये तो झोला है'","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
खराब फैशन को लेकर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, साड़ी देखते ही यूजर्स बोले - 'ये तो झोला है'
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Mon, 04 Feb 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर कभी अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती हैं। कभी डेनिम साड़ी तो कभी साड़ी के साथ शर्ट, उनके ज्यादातर एक्सपेरिमेंट लोगों को पसंद आते हैं और लोग इन्हें फॉलो भी करते हैं। सोनम के ये ही एक्सपेरिमेंट आगे जाकर ट्रेंड बन जाते हैं, लेकिन कई बार सोनम के एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फ्लॉप भी होते हैं। कुछ ऐसा ही हाल ही में देखने को मिला।
2 of 5
sonam kapoor
सोनम अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन के दौरान ग्रीन कलर की साड़ी में स्पॉट हुई थीं। सोनम की यह साड़ी नॉर्मल साड़ी से थोड़ा हटकर है। सोनम ने इस साड़ी के साथ वेस्ट पर बेल्ट भी कैरी किया हुआ है। इसके अलावा यह साड़ी पैरों से काफी ऊंची भी है।
3 of 5
sonam kapoor
अपने इस आउटफिट की तस्वीरें सोनम ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर भी की हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने साड़ी के साथ लाइट मेकअप और न्यूज लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके अलावा उन्होंने बालों को खुला कर रखा है, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। सोनम ने अपनी इस साड़ी को पोइंटिड टो हील्स के साथ टीम अप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonam kapoor
सोशल मीडिया पर लोगों को सोनम की यह साड़ी बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। एक यूजर ने कमेंट कर इसे झोला बताया, वहीं दूसरे यूजर ने इसे कूड़ा बताया। एक यूजर ने लिखा- अगर आप मेरे घर के बाहर इस साड़ी को पहनकर आईं तो आपको कुत्ते काट लेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor
बता दें, इससे पहले सोनम अपने एक कोट के साथ एक्सपेरिमेंट को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार हुई थीं। एक यूजर ने सोनम के इस लुक को फैशन डिजास्टर बताया। एक दूसरे यूजर ने सोनम के इस लुक को अब तक का सबसे वाहियात लुक बताया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।