{"_id":"5c57effcbdec22737830283c","slug":"worst-dresses-of-the-week-from-sonam-kapoor-to-neha-dhupia-disappointed-us-with-their-cape-coats","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की इन 4 हीरोइनों ने इस हफ्ते पहनीं सबसे खराब ड्रेस, एक तो है फैशन इंडस्ट्री की 'क्वीन'","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
बॉलीवुड की इन 4 हीरोइनों ने इस हफ्ते पहनीं सबसे खराब ड्रेस, एक तो है फैशन इंडस्ट्री की 'क्वीन'
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Mon, 04 Feb 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
worst dress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर उनका एयरपोर्ट से लेकर जिम और रेड कार्पेट लुक आग की तरह वायरल हो जाता है। लेकिन कई बार उनके फैशन के साथ किए गए एक्सपेरिमेंट फेल भी हो जाते हैं। पिछले हफ्ते वर्स्ट ड्रेस्ड की इस लिस्ट में फैशन इंडस्ट्री की 'क्वीन' सोनम कपूर से लेकर कियारा आडवाणी और नेहा धूपिया का नाम शामिल है।
2 of 5
sonam kapoor
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सोनम कपूर का है। हाल ही में सोनम अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन के दौरान अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई थीं। दरअसल, हमेशा की तरह सोनम ने इस बार भी अपने ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट किया था, जो हिट न होकर फेल हो गया। सोनम ने फ्लोरल ड्रेस के साथ दो लेयर वाला बर्गेंडी ओवर कोट कैरी किया हुआ था। ओवरकोट के साथ किया गया सोनम का यह एक्सपेरिमेंट बहुत कन्फ्यूजिंग लग रहा था। इस ड्रेस को उन्होंने बर्गेंडी बूट्स के साथ टीम अप किया था। ओवरऑल भी सोनम का लुक लोगों के लिए समझ से परे था।
3 of 5
neha dhupia
सोनम की तरह ही नेहा धूपिया का अंदाज देखने को मिला। अपने लुक के लिए नेहा ने मिलिट्री ग्रीन कलर का केप कोट कैरी कर रखा है। सोनम की तरह नेहा के कोट को भी समझना थोड़ा मुश्किल है। इसके अलावा उनके कोट पर जो मेडल और एम्बैलिशमेंट लगा है वो उस पर बिल्कुल नहीं जा रहा। नेहा का यह आफटफिट डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल के कलेक्शन से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kriti sanon
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'लुका छुपी' को प्रमोट करने में जुटी हैं। इस दौरान कृति डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए आउटफिट में नजर आईं, लेकिन उनका लुक भी फैशन के एग्जाम में फेल रहा। उन्होंने टैसल्स कॉलर टॉप के साथ ब्लैक फ्लेयर पैंट कैरी कर रखी थी। लोगों को उनका यह लुक एक आंख नहीं भाया।
विज्ञापन
5 of 5
kiara
हाल ही में कियारा आडवाणी चेक जैकेट ड्रेस में नजर आईं। उनका यह ड्रेस Papa Don't Preach कलेक्शन से था। अपने लुक को पूरा करने के लिए कियारा ने पोनी टेल के साथ लाइट मेकअप किया हुआ था। यूं तो कियारा के इस ड्रेस का ग्रीन और पिंक कलर कॉम्बिनेशन लोगों के लिए नया था, लेकिन इस ड्रेस पर लगी पीली बेल्ट ने इस पूरी ड्रेस का लुक बिगाड़कर रख दिया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।