फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक के साथ रहते इतनी बदल गईं प्रियंका चोपड़ा, इन 5 तस्वीरों में देखिए बदले हुए लुक

Wed, 27 Jun 2018 12:29 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra these 5 looks with Nick Jonas rocks in fashion industry
priyanka chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लुक में लगातार बदलाव आता चला गया। फिल्म 'द हीरो: ऑफ ए स्पॉई' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका पहले सिनेमाजगत की देसी गर्ल बनीं और फिर देखते ही देखते हॉलीवुड की 'क्वांटिको' गर्ल बन गई। इन दिनों प्रियंका निक जोनस से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका लगातार निक के साथ स्पॉट हुईं जिसमें उनकी चाल-ढाल पूरी तरह से बदली हुई थी। तो चलिए आपको प्रियंका के हाल ही में आए वह 5 लुक दिखाते हैं जिसने फैशन की दुनिया में खलबली मचा दी।
Priyanka Chopra these 5 looks with Nick Jonas rocks in fashion industry
priyanka chopra
इस हफ्ते प्रियंका चोपड़ा की उन तस्वीरों ने सुर्खियां बटोरी जिसमें वह निक के साथ नजर आईं। प्रियंका के ड्रेसिंग सेन्स की यह पहली फोटो है जो खूब वायरल हुई थीं। यह तब की तस्वीरें हैं जब प्रियंका निक के रिश्तेदार की शादी में हिस्सा लेने के लिए न्यू जर्सी गई थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जो पूरी तरह से उन्हें किसी हॉलीवुड मॉडल का लुक दे रही है।
Priyanka Chopra these 5 looks with Nick Jonas rocks in fashion industry
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा का अब यह दूसरा लुक देखिए जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, गोवा में निक के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। गोवा जाने से पहले प्रियंका ने निक को अपनी मां मधू चोपड़ा से मिलवाया था। प्रियंका की यह तस्वीरें उस वक्त की हैं जब वह निक के साथ मुंबई के बांद्रा रेस्टोरेंट के बाहर नजर आई थीं। क्रॉप टॉप के साथ प्रियंका ने स्कर्ट पहनी हुई थीं। इस वक्त चेक की ड्रेस काफी ट्रेंड में है ऐसे में प्रियंका की इस स्टाइलिश ड्रेस ने भी उनके फैंस का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra these 5 looks with Nick Jonas rocks in fashion industry
Priyanka Chopra
प्रियंका के लुक की तीसरी तस्वीर भी इस हफ्ते सुर्खियों में रही। प्रियंका को निक के साथ काफी समय से स्पॉट किया जा रहा है। यह तस्वीर लॉस एंजेलिस की है जहां पर प्रियंका को निक के साथ देखा गया था। इन तस्वीरों में प्रियंका ने काले रंग की ड्रेस पहनी है जो उन पर काफी जंच रही है। इस तस्वीर में प्रियंका ने काले रंग की ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स और मैचिंग पर्स भी कैरी किया है। जो अपने आप में काफी अच्छा लग रहा है। ऐसे में अगर आप कुछ अलग पहनने का सोच रहे हैं तो प्रियंका का यह लुक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। 
विज्ञापन
Priyanka Chopra these 5 looks with Nick Jonas rocks in fashion industry
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में ही हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। फिर चाहे उनका ड्रेसिंग सेन्स हो या फिर निक के साथ अफेयर। प्रियंका के लुक की चौथी तस्वीर, इसमें प्रियंका निक के साथ सबसे अलग और दिलकश लुक में नजर आईं। गुलाबी रंग के प्लाजो के साथ क्रॉप टॉप के ऊपर सफेद रंग की जैकेट प्रियंका पर खूब जंच रही थी। इसके साथ काले रंग का गॉगल्स और सफेद रंग की स्लीपर मानो सोने पर सुहागा का काम कर रही हों। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed