फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips : बिंदी लगाने की हैं शौकीन तो ट्राई करें ये स्टाइल, लगेंगी सबसे अलग

Wed, 12 Apr 2023 01:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 12 Apr 2023 01:53 PM IST
सार

आज हम आपको बिंदी की कुछ ऐसी डिजाइन दिखाएंगे, जिनको लगाकर आप सबसे अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips Bindi Style And Shape According To Face Bindi Lagane Ka Tarika News In Hindi
bindi

Fashion Tips : हर भारतीय महिला के लिए बिंदी का काफी महत्व होता है। जब भी बात एथनिक वियर की आती है तो महिलाएं उसके साथ बिंदी जरूर लगाती हैं। एक समय था जब लड़कियां और महिलाएं हर लुक के साथ बिंदी लगाती थीं। अब एक बार फिर से इसका ट्रेंड वापस आ रहा है। बिंदी को लगाने से आपकी सुंदरता काफी ज्यादा बढ़ जाती है। पर, क्या आप जानती हैं कि बिंदी का चुनाव भी चेहरे की बनावट के हिसाब से होता है।



ऐसे में आज हम आपको बिंदी की कुछ ऐसी डिजाइन दिखाएंगे, जिनको लगाकर आप सबसे अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं। वैसे तो बाजार में हर शेप की बिंदी मिल जाती है, पर अगर आप चाहें तो इसे कुमकुम की मदद से इसे हाथ से बना सकती हैं। आइए आपको भी गोल के अलावा बिंदी की नई-नई शेप्स के बारे में बताते हैं। ताकि आप उसे लगाकर स्टाइलिश दिख सकें। 

Fashion Tips Bindi Style And Shape According To Face Bindi Lagane Ka Tarika News In Hindi
Bindi - फोटो : instagram

बेहद यूनिक लगती हैं चांद बिंदी 

अगर आप अलग तरीके की बिंदी ट्राई करना चाह रही हैं तो चांद आकार की बिंदी परफेक्ट लगती हैं। इसे आप किसी भी तरीके के एथनिक वियर के लिए ट्राई  कर सकती हैं। खास कर कि ये साड़ी पर बेहद प्यारी लगती है। 

Fashion Tips Bindi Style And Shape According To Face Bindi Lagane Ka Tarika News In Hindi
Chandan Bindi - फोटो : अमर उजाला

साड़ी के साथ परफेक्ट लगती है चंदन बिंदी

अगर आप साड़ी के साथ कुछ अलग तरीके की बिंदी ट्राई करना चाहती हैं तो इसे लगा सकती हैं। इसे कुमकुम की मदद से लगाया जाता है। इसको लगाने में भी काफी क्रिएटिविटी की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Bindi Style And Shape According To Face Bindi Lagane Ka Tarika News In Hindi
bindi - फोटो : instagram

इस तरह की बिंदी भी लगती है खूबसूरत

इसे टियर ड्रॉप बिंदी कहते हैं। आप एथनिक वियर के साथ इसे ट्राई कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Fashion Tips Bindi Style And Shape According To Face Bindi Lagane Ka Tarika News In Hindi
Bindi - फोटो : सोशल मीडिया

गर्लिश लुक के लिए ट्राई करें ऐसी बिंदी

अगर आप गर्लिश लुक कैरी करना चाहती हैं तो स्टोन वाली बिंदी आप ट्राई कर सकती हैं। छोटी सी स्टोन वाली बिंदी आपके लुक को बिल्कुल बदल देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed