फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: गर्भावस्था में पहनें इस तरह के कपड़े, सहजता के साथ मिलेगा आकर्षक लुक

Sun, 13 Nov 2022 11:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 13 Nov 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Fashion Tips Comfortable Clothes During Pregnancy That Look Stylish See Photos Images
प्रेग्नेंसी फैशन टिप्स - फोटो : Social Media

Pregnancy Fashion Tips: महिला हर मौके पर खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। बेहतर और ट्रेंडी कपड़ों के जरिए महिलाएं खुद को स्टाइल करती हैं। लेकिन जब कोई महिला गर्भवती होती है, तो उनके शरीर में कुछ बदलाव होते हैं। साथ ही ऐसी अवस्था में सहजता का विशेष ध्यान देना होता है। ऐसे में गर्भवती महिला को कपड़ों पर खास ध्यान देना होता है। हालांकि गर्भावस्था में भी महिलाएं स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं। कई महिला सेलिब्रिटी गर्भावस्था में ऐसे लुक और पोशाक में नजर आ चुकी हैं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। सोनम कपूर, नेहा धूपिया, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और बिपाशा बसु गर्भावस्था के दौरान अपने लुक के कारण काफी चर्चा में रहीं। कई मौकों पर इन अभिनेत्रियों ने काफ्तान को कैरी किया। बाजार में कई प्रिंट, स्टाइल के आकर्षक काफ्तान आपको मिल जाएंगे। अगर आप गर्भावस्था में हैं और सहजता के साथ खास दिखना चाहती हैं तो अभिनेत्रियों के जैसे कुछ फैशन टिप्स को अपनाकर खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

Fashion Tips Comfortable Clothes During Pregnancy That Look Stylish See Photos Images
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliabhatt

आलिया भट्ट के आउटफिट

हाल ही में आलिया भट्ट मां बनी हैं। एक नन्ही बच्ची को जन्म देने वाली आलिया अपनी प्रेग्नेंसी की खबर आने से ही सुर्खियों में थीं। गर्भावस्था के दौरान वह अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं। ऐसे में कई मौकों पर आलिया भट्ट को स्टाइलिश लुक में देखा गया। आलिया के फ्लोरल प्रिंट फ्रॉक कुर्ता या मैक्सी ड्रेस गर्भवती महिला को आकर्षक लुक दे सकते हैं। यहां आलिया ने गुलाबी रंग का ट्रांसपेरेंट टाॅप पहन हैं, जिस पर काले रंग की पैंट और काला कोट कैरी कर रखा है।

Fashion Tips Comfortable Clothes During Pregnancy That Look Stylish See Photos Images
नेहा धूपिया - फोटो : nehadhupia

नेहा धूपिया फ्लोरल आउटफिट

तस्वीर में नेहा धूपिया ने न्यूड कलर की एक प्रिंटेड ड्रेस पहनी है। सिल्क काफ्तान ड्रेस नेहा धूपिया के ओवर वेट बाॅडी पर परफेक्ट लुक दे रही है। नेहा के इस आउटफिट में वी नेकलाइन हैं। साथ ही बिलोवी स्टाइल स्लीव्स को एड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Comfortable Clothes During Pregnancy That Look Stylish See Photos Images
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

सोनम कपूर का काफ्तान

सोनम कपूर को फैशन आइकन कहा जाता है। वह हर मौके के लिए परफेक्ट आउटफिट और स्टाइलिश लुक को कैरी कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान भी सोनम ने एक फैशन आइकाॅन के तौर पर अपने लुक में कोई कमी नहीं छोड़ी। गर्भावस्था के दौरान एक फोटोशूट के लिए सोनम ने काले रंग का ट्रांसपेरेंट काफ्तान कैरी किया था। अगर आप इस तरह का रिवीलिंग आउटफिट नहीं पहनना चाहती, तो भी बाजार में कई खूबसूरत प्रिंट में काफ्तान मिल जाएंगे।

विज्ञापन
Fashion Tips Comfortable Clothes During Pregnancy That Look Stylish See Photos Images
करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु - फोटो : insta

बिपाशा बसु का साड़ी लुक

किसी खास मौके के लिए गर्भवती तैयार हो रही हैं तो साड़ी को भी कैरी कर सकती है। साड़ी हर मौके पर बेहतर लुक देती है। ऐसे में महिला के शरीर की बनावट, रंगत जैसी भी हो, साड़ी सभी पर अच्छी लगती है। गर्भावस्था में भी अगर आप साड़ी पहनने में सहज महसूस करती हैं तो किसी खास मौके पर साड़ी से खुद को स्टाइल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed