शादी का सीजन शुरू हो गया है। सहेली से लेकर रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए आप भी तैयार होंगी। वेडिंग पार्टी में रेडी होने के लिए अगर आप कुछ हटके कपड़े पहनना चाहती हैं। जिससे हर किसी की निगाहें बस आप पर ठहर जाएं। तो एक्ट्रेस संजना सांघी के इन खूबसूरत लहंगा कलेक्शन को जरूर देखें। एंब्रायडरी वाले लहंगे तो काफी सामान्य हैं। जिन्हें हर कोई पहने दिख जाता है शादियों में, ऐसे में आप जरूर किसी खास डिजाइन के लहंगे की तलाश में होंगी। संजना सांघी के ये लहंगे आपकी तलाश को पूरा करेंगे। साथ ही इन लहंगों में संजना के लुक्स भी काफी खूबसूरत हैं। जिसे आप रीक्रिएट कर सकती हैं।
Wedding Outfit: शादी में होना है थोड़ा हटके तैयार, तो संजना सांघी के इन लहंगों पर डालें नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहेली की शादी में तैयार होने के लिए अगर आप खूबसूरत लहंगे को चुनना चाहती हैं। तो संजना सांघी का ये लुक ट्राई कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट के हैवी घेर वाले लहंगे पर गोटा वर्क है। वहीं फुल स्लीव ब्लाउज की वी नेकलाइन इसे खास बना रही है। जबकि संजना ने इस खूबस पेयर किया है। वहीं खुले बालों में ये लुक काफी आकर्षक दिख रहा है।
फ्लोरल प्रिंट लहंगा इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर आप इस तरह के लहंगे को कैरी करना चाहती हैं तो संजना की तरह इसे घेर वाला बनवाएं। जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज को मैच किया गया है। जिसके साथ मिनिमम मेकअप और खुले बालों में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
अगर आप लहंगे में बोहो लुक चाहती हैं तो संजना सांघी का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है। कलरफुल लहरिया प्रिंट के लहंगे के साथ वी नेकलाइन के मल्टीकलर ब्लाउज को पेयर किया गया है। जिसके साथ काले रंग की चुनरी जिस पर मल्टीकलर गोटा लगा है, खूबसूरत लग रहा है. संजना ने इस लहंगे के साथ दुपट्टे को हाथों पर कैरी किया है। वहीं फंकी ईयररिंग और सेंटर पार्टीशन पोनीटेल के सात मिनिमम मेकअप आकर्षक दिख रहा है।
संजना सांघी ने लेटेस्ट तस्वीरों में एक बार फिर बिल्कुल हटके डिजाइन का लहंगा पहना है। फ्लोरल एंब्रायडरी वाले लहंगे पर हाई स्लिट बनी हुई है। जो इस लहंगे को ट्विस्ट दे रही है। वहीं साथ में स्पेगेटी स्लीव वाला ब्लाउज को पेयर किया गया है। कुंदन चोकर नेकपीस पूरे को खास बनाने का काम कर रहा है।