लड़कियां अपने लुक्स के साथ जरा भी समझौता नहीं करना चाहती। कपड़े से लेकर फुटवियर और मेकअप सबकुछ वो परफेक्ट ही चाहती हैं। लेकिन बात जब बालों की आती है तो वो इसमे किसी भी तरह के एक्सपेरिमेंट से कतराती है। हर बार वो वहीं बोरिंग से खुले बालों में तैयार हो जाती है। जिससे पूरा लुक एक जैसा लगता है और कुछ भी नयापन नजर नहीं आता।
Fashion Tips: छोटे बालों में 5 मिनट में बन जाएगी ये हेयरस्टाइल, हर आउटफिट के साथ करेंगी मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों छोटे बालों का काफी ट्रेंड है। अगर आपका भी दिल कर रहा है बालों को छोटा करें, तो बेशक करवा लें। क्योंकि ये हेयरस्टाइल आसानी से आपको सारे कपड़ों के साथ परफेक्ट लुक देंगे।
अगर आप जींस या ड्रेसेज में रेडी हो रही हैं तो छोटे बालों को केवल खुला ना छोड़े। बल्कि उनमे हाफ बन बनाएं। ये काफी क्यूट और स्टाइलिश लुक देता है। इसे बनाने के लिए बस बालों को बैक कॉम्ब करने के बाद आधे बालों को लेकर छोटा सा मेसी बन बनाना है। जिसे आप रबरबैंड की सहायता से बना सकती हैं। बाकी के बालों को कंघी की मदद से सीधा कर लें। आप चाहें तो इन बालों को स्टाइलिंग टूल की मदद से हल्का सा वेवी कर्ली भी कर सकती हैं।
छोटे बालों को आप लो मेसी बन में भी बांध सकते हैं। ये लुक आपका क्लासी ड्रेस से लेकर साड़ी तक पर खूबसूरत लगेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों को स्टाइलिंग टूल की मदद से कर्ल कर लें। फिर बालों में फ्रंट के थोड़े से बालों को निकालकर बाकी के बालों को लो पोनी में बांध लें। फिर इस पोनी को ट्विस्ट करें और नीचे की तरफ रबर बैंड लगाकर पोनी के अंदर की तरफ डालकर यू पिन की मदद से फिक्स करें। ये मेसी बन काफी खूबसूरत लुक देता है।
छोटे बालों में आप चाहे तो हाई बन बना सकती हैं। ये ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ काफी खूबसूरत लगेगा। इसे बनाने के लिए बालों की पोनीटेल बना लें। फिर इसे ट्विस्ट करते हुए नीचे की तरफ रबर बैंड से फिक्स करें और फिर उसे हेयरएक्सेसरीज की मदद से फिक्स करें और बन को बांध लें।