लड़कियां अक्सर शॉपिंग करती हैं। लेकिन कई बार लो कुछ ऐसे कपड़े खरीद लेती हैं। जो उनके साइज के नहीं होते हैं। ऐसे में वो घऱ लाने के बाद केवल आलमारी का ही हिस्सा होते हैं। वहीं कई सारी लड़कियां अपने वजन को कम करने की कोशिश में लगी रहती है। एक बार वजन कम हो गया तो सारे कपड़े ढीले हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें ना पहनने के अलावा कोई रास्ता नहीं रह जाता। खासतौर पर बात जब जींस या पैंट की हो।
Fashion Hacks: ढीली जींस को झटपट बना लें कमर के साइज का, ये हैक्स आएंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढीली जींस को पहनना मुश्किल काम है। क्योंकि ये कमर के पास से खिसकने लगती है। लेकिन कुछ हैक्स ऐसे हैं। जिनकी मदद से आप ढीली जींस या पैंट को भी कमर के नाप का बना लेंगी। तो चलिए जानें क्या हैं वो हैक्स।
आपने वजन तेजी से कम किया है तो जाहिर सी बात है कि पुरानी जींस ढीली हो गई होगी। लेकिन अपनी पसंदीदा जींस को आप फिर से पहनना चाहती हैं तो बास आसान सा हैक्स अपनाएं। जींस की बटन को बेल्ट के पास लगाएं। और फिर सामान्य तरीके से बंद कर लें। हो गई जींस आपके बिल्कुल कमर के नाप की।
रूमाल का इस्तेमाल हाथ और मुंह पोछने के लिए किया जाता है। लेकिन रूमाल से और भी बहुत से काम किए जा सकते हैं। इन्हीं में से एक है जींस को टाइट करना। बस जींस की दोनों तरफ की बेल्ट में रुमला को फंसाएं और गाठ लगा लें। हो गई जींस आपके कमर में फिट। आप चाहें तो इसकी गांठ को आगे की तरफ लगाएं। लेकिन दांई या बांई तरफ लगाने से स्टाइलिश दिखेगी।
अगर आपने कोई ऐसी जींस खरीद ली है जो बेहद ढीली है। लेकिन आप उसे पसंद करते हैं। तो इलास्टिक की मदद से उसे अपने कमर के नाप का बना लें। इसके लिए बस आपको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन ये बिल्कुल आपके कमर पर फिट हो जाएगी।
इसके लिए जरूरत होगी इलास्टिक, कैंची, सूई धागा और पिन। सबसे पहले जींस के पीछे की कमर की तरफ वाले हिस्से पर हल्का सा कट लगाएं। अब पिन की मदद से इलास्टिक को अंदर डालें और सुई धागे की मदद से टांक दें। इसी तरह से दूसरे तरफ भी कट लगाकर इलास्टिक को उसमे डालें और सूई धागे की मदद से टांक दें। बस जींस हो गई आपके कमर के नाप की। इस जींस को आप किसी भी टॉप के साथ पहन सकती है। इसका लुक जरा भी नहीं बिगड़ेगा।