फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2025: इन चीजों के बिना अधूरा है हरतालिका तीज का श्रृंगार

Tue, 26 Aug 2025 09:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 26 Aug 2025 09:36 AM IST
सार

Essential Items for Hartalika Teej Vrat Shringar: हरतालिका तीज के दिन अगर आप सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने श्रृंगार में कुछ चीजों को अवश्य शामिल करें।

विज्ञापन
Fashion Tips Essential Items for Hartalika Teej Vrat Shringar You Can’t Miss
इन चीजों के बिना अधूरा है हरतालिका व्रत का श्रृंगार - फोटो : instagram

Essential Items for Hartalika Teej Vrat Shringar: हरतालिका तीज एक खास व्रत है जो सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं। इस दिन ना केवल व्रत रखा जाता है, बल्कि पारंपरिक श्रृंगार भी किया जाता है, जो नारी सौंदर्य और संस्कृति दोनों का प्रतीक होता है।



महिलाएं इसके लिए कई-कई दिन पहले से तैयारी करती हैं। इस साल ये व्रत आज 26 अगस्त को रखा जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस खास दिन को पूरी श्रद्धा और खूबसूरती से मनाना चाहती हैं, तो ये चीजें आपके श्रृंगार में जरूर शामिल होनी चाहिए।

Fashion Tips Essential Items for Hartalika Teej Vrat Shringar You Can’t Miss
शादी का लहंगा - फोटो : instagram

शादी का लहंगा

यदि शादी के बाद ये आपका पहला हरतालिका व्रत है तो अपनी शादी का लहंगा इसमें पहनिए। शादी के लहंगे के साथ हर महिला की खूब सारी यादें जुड़ी होती हैं। इसलिए आप अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए अपनी शादी का लहंगा कैरी कर सकती हैं। 

 
Fashion Tips Essential Items for Hartalika Teej Vrat Shringar You Can’t Miss
साड़ी - फोटो : Instagram
साड़ी

अगर ज्यादा हैवी आउटफिट कैरी नहीं करना चाहतीं तो इस तरह की साड़ी पहनें। साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी। पूजा के समय में चाहें तो सिल्क की साड़ी पहने। सिल्क फैब्रिक की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Essential Items for Hartalika Teej Vrat Shringar You Can’t Miss
ज्वेलरी का सही चयन - फोटो : instagram
ज्वेलरी का सही चयन

अपने आउटफिट के हिसाब से ही ज्वेलरी का चयन करें। जैसे अगर आपका आउटफिट हैवी है तो ज्वेलरी हल्की रखें, वहीं अगर ज्वेलरी हैवी पहनने का मन है तो अपना आउटफिट हल्का रखें। दोनों चीजों में बैलेंस बनाकर रखेंगी तो ही आपका लुक जचेगा, वरना बिगड़ जाएगा। 

 
विज्ञापन
Fashion Tips Essential Items for Hartalika Teej Vrat Shringar You Can’t Miss
मेहंदी और आलता - फोटो : instagram
मेहंदी और आलता 

हाथों की मेहंदी और पैरों का आलता इस दिन के श्रृंगार में खास महत्व रखते हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए ये सौंदर्य के साथ-साथ शुभता का भी प्रतीक है। इसलिए हरतालिका तीज के मौके पर खूबसूरत ही मेहंदी लगाएं और पैरों में आलता की खूबसूरत डिजाइन लगाएं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed