शादी का मौका हर किसी के लिए खास होता है। लड़के-लड़कियां दोनों ही इस दिन के लिए जमकर तैयारी करते हैं। लेकिन लड़कियां दुल्हन के लुक को लेकर कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड रहती हैं। कपड़े, गहने के साथ ही मैचिंग फुटवियर भी खरीदती हैं। अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं और शादी की खरीदारी कर रही हैं तो फुटवियर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान।
Fashion Tips: शादी के लिए खरीदने जा रहीं फुटवियर तो रखें इन बातों का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के मौके के लिए दुल्हन को अपने मनचाहे सामान को लेने की आजादी होती है। लेकिन जिनका आर्थिक पक्ष कमजोर है वो अपने बजट में रहकर ही खरीदारी करती हैं। हालांकि अगर बजट की दिक्कत ना भी हो तो ब्राइडल फुटवियर खरीदते समय पसंद का ध्यान रखें। केवल दूसरों के कहने पर ही फुटवियर का चुनाव ना करें। बल्कि अपनी पसंद को देखकर ही फुटवियर लें।
मार्केट में ब्राइडल फुटवियर की ढेर सारी वैराइटी मिल जाएगी। जिसमे हर तरह की डिजाइन के साथ ही फ्लैट्स औेर हील वाली ब्राइडल फुटवियर शामिल हैं। लेकिन अपने लिए फुटवियर खरीदते समय पसंद के साथ ही आराम का भी ध्यान रखें। क्योंकि जरूरी नहीं कि जो फुटवियर आपको पसंद हो वो पहनने में भी आरामदायक हो। शादी के वक्त काफी देर तक सैंडिल पहनकर आपको खड़ा रहना पड़ सकता है। इसलिए फुटवियर वहीं लें जिसे पहनकर आप चलने में आराम महसूस करती हों।
मार्केट में अगर आप शादी के लिए फुटवियर खरीदने जा रही हैं तो एक जोड़ी ज्यादा फुटवियर को जरूर खरीदें। जिसे आप साथ में ही रखें। क्योंकि कई बार फुटवियर में गड़बड़ी होने की स्थिति में आप दूसरी फुटवियर से काम चला लें और आपका खास दिन सुनहरे पलों के लिए यादगार बनें ना कि किसी गड़बड़ परिस्थिति के लिए।
सैंडिल खरीदते समय अपने लहंगे की लंबाई का ध्यान जरूर रखें। अगर आपने पहले ही फुटवियर खरीद लिया है तो उसी के हिसाब से लहंगा चुनें। या फिर फुटवियर की हील को ध्यान में रखकर लहंगे की लंबाई बनवाएं। जिससे कि आखिरी समय पर आपको कुछ भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।