फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: 50 की उम्र हो गई तो भी दिख सकती हैं स्टाइलिश, माधुरी दीक्षित की तरह हो जाएं तैयार

Fri, 04 Nov 2022 01:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 04 Nov 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips Woman Should Wear Saree Like Madhuri Dixit To Look Beautiful Over 50 See Photos
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta

बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए उम्र तो केवल एक नंबर है। वो 50 की उम्र में भी बेहद गॉर्जियस दिखती हैं। खासतौर पर माधुरी दीक्षित का चार्म आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन असल जिंदगी में बहुत सारी मम्मियां हैं जो 50 की उम्र में खुद को बूढ़ा समझ लेती हैं। और अपने पहनावे और मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहतीं। लेकिन अगर आपकी मम्मी भी केवल साड़ी पहनकर ही खास मौकों पर तैयार होती हैं। तो आप उन्हें अलग तरह की साड़ियों के चुनाव और थोड़े से मेकअप से खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए माधुरी दीक्षित के ये लुक जरूर आपके काम आएंगे। 

Fashion Tips Woman Should Wear Saree Like Madhuri Dixit To Look Beautiful Over 50 See Photos
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
लुक 1

इन दिनों सिकुइन वर्क वाली साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। लेकिन अगर आपकी मम्मी सिकुइन वर्क को ज्यादा चमक वाली साड़ी समझकर नहीं पहनतीं तो उन्हें इस तरह की साड़ी गिफ्ट करें। पर्पल और न्यूड शेड के साथ माधुरी की साड़ी में बैलेंस शिकुइन वर्क है। जो इसे बेहद खूबसूरत बना रहा है। हल्के सिकुइन वर्क के साथ हर कोई कॉन्फिडेंट रहता है और ये आसानी से हर जगह पहनी जा सकती है। तो अगली बार मम्मी स्पेशल जगह जाने के लिए रेडी हों तो उन्हें इस तरह से तैयार करें।

Fashion Tips Woman Should Wear Saree Like Madhuri Dixit To Look Beautiful Over 50 See Photos
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
लुक 2

सिल्क की साड़ी तो हर महिला को पसंद होती है। माधुरी दीक्षित की तरह सिल्क की साड़ी संग हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर करें। साथ में आप मम्मी को थोड़ा सा हैवी नेकपीस और ज्वैलरी पहनाकर लुक को खास बना सकती हैं। सिल्क की साड़ी के साथ इस तरह के नेकपीस काफी खूबसूरत दिखेंगे। वहीं मेकअप को बिल्कुल न्यूट्रल टोन में ही रखें। लेकिन डार्क कलर की लिपस्टिक जरूर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Woman Should Wear Saree Like Madhuri Dixit To Look Beautiful Over 50 See Photos
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
लुक 3

शियर साड़ी का लुक बेहद खूबसूरत आता है। लेकिन अक्सर इसे स्लिम लड़कियां ही पहनना पसंद करती हैं। आप चाहें तो मम्मी को डार्क शेड की और हैवी वर्क वाली शियर फैब्रिक की साड़ी देकर रेडी कर सकती हैं। माधुरी दीक्षित ने साड़ी को कंधे पर प्लीट्स बनाकर पहना है। जो इसे काफी स्टाइलिश बना रहा है। जिसे आप आसानी से पहन सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips Woman Should Wear Saree Like Madhuri Dixit To Look Beautiful Over 50 See Photos
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
लुक 4

बॉर्डर वर्क वाली साड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। साथ ही ये हर उम्र की महिलाओं पर जंचती है। माधुरी दीक्षित की तरह इसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहनें। साथ में मेसी बन या सिंपल बन काफी खूबसूरत और एलिगेंट लुक देगा। खासतौर पर 50 की उम्र वाली महिलाएं इस लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed