{"_id":"67aee7428843f4650e0e6200","slug":"fashion-tips-for-get-ready-in-a-perfect-way-2025-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: कपड़े पहनते समय रखें इन 6 बातों का ध्यान, सस्ते कपड़ों में भी दिखेंगे स्टाइलिश","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: कपड़े पहनते समय रखें इन 6 बातों का ध्यान, सस्ते कपड़ों में भी दिखेंगे स्टाइलिश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:44 PM IST
सार
अच्छा लुक न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाता है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी निखारता है। ऐसे में सही कपड़ों का चुनाव और उन्हें सही तरीके से पहनना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
कपड़े पहनते समय रखें इन 6 बातों का ध्यान
- फोटो : instagram
Fashion Tips: आज के समय में युवाओं पर ब्रांडेड कपड़े पहनने का काफी क्रेज है। खासतौर पर बात करें नयी पीढ़ी की तो युवाओं को लगता है कि वो जितने महंगे कपड़े पहनेंगे, उनका लुक उतना ही स्टाइलिश लगेगा। जबकि ऐसा नहीं है। आप सस्ते कपड़े खरीद कर भी अपने लुक को स्टाइलिश दिखा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसी बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
Trending Videos
जगह और कार्यक्रम का रखें ध्यान
- फोटो : istock
जगह और कार्यक्रम का रखें ध्यान
- कपड़े हमेशा कपड़े और जगह के हिसाब से ही कपड़ों का चयन करना चाहिए।
- हर अवसर के लिए अलग तरह के कपड़े होते हैं।
- जैसे कि आप दफ्तर में ज्यादा चमकीले कपड़े पहनकर नहीं आ सकते, वहां आपको सिंपल और सोबर कपड़े ही पहनने चाहिए।
- ऐसे ही पार्टी के लिए स्टाइलिश आउटफिट और कैजुअल लुक के लिए आरामदायक ड्रेस पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिटिंग होनी चाहिए
- फोटो : instagram
फिटिंग होनी चाहिए
- आपके कपड़े यदि गलत फिटिंग के होंगे तो वो आपका लुक बिगाड़ सकते हैं।
- इसलिए हमेशा अपने बॉडी टाइप के हिसाब से सही फिटिंग के कपड़े चुनें, जिससे आप स्मार्ट और आकर्षक दिखें।
करें सही रंगों का चयन
- फोटो : instagram
करें सही रंगों का चयन
- यदि आप गलत कलर कॉम्बिनेशन के कपड़ों का चयन करेंगे तो इससे भी आपका लुक बिगड़ सकता है।
- आजकल सिंपल कपड़ों का ट्रेंड है, ऐसे में बहुत ज्यादा चमकीले रंग या असंगत रंग संयोजन से बचें।
- इसलिए हमेशा हल्के और गहरे रंगों को बैलेंस करके पहनें।
विज्ञापन
हैवी एक्सेसरीज से रहें दूर
- फोटो : instagram
हैवी एक्सेसरीज से रहें दूर
- कभी भी अच्छा लुक पाने के लिए जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज पहनने से बचें, ये आपके लुक को खराब कर सकती हैं।
- हमेशा घड़ी, बेल्ट, शूज और बैग जैसे जरूरी एक्सेसरीज को पहनकर अपना लुक सिंपल और एलिगेंट रखें।