सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2025: इस वैलेंटाइन डे बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर पार्टनर को करें इंप्रेस, देखें आजकल क्या है ट्रेंड में

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 14 Feb 2025 08:21 AM IST
सार

यदि आप भी इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ कहीं डेट पर जा रही हैं तो अपने कलेक्शन में बॉडीकॉन ड्रेस को शामिल करें। 

विज्ञापन
Valentine Day 2025 trendy bodycon dress for date night
इस वैलेंटाइन डे बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर पार्टनर को करें इंप्रेस - फोटो : instagram

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे से पहले कई दिन ऐसे आते हैं, जो प्रेमी जोड़ों के लिए काफी खास होते हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे के लिए लड़कियां पहले से काफी तैयारी करके रखती हैं। वो इस पूरे हफ्ते अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए खूब सजती और संवरती हैं।



यदि आपको भी अपने पार्टनर के साथ डेट नाइट पर जाना है तो अपने लिए बॉडीकॉन ड्रेस खरीद लें। यहां हम आपको कुछ ऐसी बॉडीकॉन ड्रेसेस दिखाने जा रहे हैं जो डेट नाइट के लिए परफेक्ट हैं। 

Trending Videos
Valentine Day 2025 trendy bodycon dress for date night
शिमरी बॉडीकॉन - फोटो : instagram

शिमरी बॉडीकॉन

लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। ऐसे में आप वैलेंटाइन डे के दिन लाल रंग की शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस देखने में कमाल की लगेगी। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक देखने में और भी ज्यादा प्यारा लगे। ऐसी ड्रेस के साथ पैरों में हील्स पहनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2025 trendy bodycon dress for date night
ब्लू बॉडीकॉन - फोटो : instagram

ब्लू बॉडीकॉन

यदि आप लाल रंग की ड्रेस नहीं पहनना चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। स्काई ब्लू रंग देखने में काफी सोबर लगता है। इसे भी डेट नाइट पर कैरी किया जा सकता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने डेट नाइट के लिए इसी रंग की बॉडीकॉन ड्रेस का चयन करें। 

Valentine Day 2025 trendy bodycon dress for date night
ब्लैक लेदर बॉडीकॉन - फोटो : instagram

ब्लैक लेदर बॉडीकॉन

कुछ अलग हट के कैरी करना चाहती हैं तो ब्लैक लेदर बॉडीकॉन को अभी से खरीदकर रख लें। ऐसी ड्रेस के साथ आपको बोल्ड मेकअप की जरूरत पड़ेगी। आंखों को स्मोकी करते हुए लिप्स को बोल्ड रखें। ताकि आपका लुक एकदम ग्लैमरस लगे। इसके साथ बालों को खुला ही रखें। 

विज्ञापन
Valentine Day 2025 trendy bodycon dress for date night
वन शोल्डर बॉडीकॉन - फोटो : instagram

वन शोल्डर बॉडीकॉन

यदि आपको ब्लैक रंग पसंद है तो इस तरह की ब्लैक वन शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस को अपने कलेक्शन में शामिल करें। ऐसी ड्रेस के साथ हील्स ही पहनें, उनकी वजह से आपका लुक कमाल का लगेगा। बालों को हल्का कर्ल करेंगी तो बाल और भी खूबसूरत लगेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed