दीपिका शर्मा
After Wedding Fashion: शादी के बाद अपने स्टाइल से जीतें ससुराल वालों का दिल, कपड़ों से मेकअप तक का रखें ध्यान
शादी के दिन लड़कियां बहुत सुंदर दिखती हैं। वे महीनों से इस खास दिन के लिए तैयारी करती हैं, तब जाकर कहीं दुल्हन वाला निखार आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ों का कलेक्शन
साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिससे आप बेहतरीन पारंपरिक लुक पा सकती हैं। शादी के बाद कई ऐसी रस्में होती हैं, जिनमें आपको साड़ी पहननी होती है। ऐसे में दुल्हन पर गहरे रंग के साथ बनारसी साड़ी, सिल्क साड़ी और कांजीवरम साड़ी अधिक जंचती है और रॉयल लुक देती है। वहीं चिकनकरी साड़ी वजन में हल्की होती है।
आजकल नेट भी फिर से ट्रेंड में है तो आप हल्के वर्क के साथ नेट की साड़ी भी पहन सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इस तरह की साड़ी पहनते समय आप इसे सही से पिनअप करें, ताकि उसे आसानी से संभाल पाएं। आप फैमिली फंक्शन के लिए डिजाइनर लाचा एवं लहंगा भी कैरी कर सकती हैं। वहीं, आप सूट में फ्लोरल सूट, अनारकली सूट, हैंड ब्लॉक प्रिंटेड सूट, नेक वर्क वाले सूट और स्ट्रेट कट सूट का कलेक्शन जरूर रखें। यदि आप चटक रंग पहनती हैं तो जरूर पहनें, क्योंकि शादी के बाद ऐसे रंग आपके निखार को और भी बढ़ा देते हैं।
ड्रेस के अनुसार ज्वेलरी
यदि आप रॉयल लुक साड़ी पहनती हैं तो उसके साथ पुराने डिजाइन या नए डिजाइन की गोल्ड ज्वेलरी भी बहुत फबती है। साथ ही चोकर सेट भी आपके लुक में चार चांद लगा देती है, इसलिए इसे अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। लाइट वेट साड़ी के साथ आप मैचिंग ज्वेलरी पहनें तो बेहतर होगा। सूट के साथ भी आप गोल्ड चेन, लाइट नेकलेस या मैचिंग/मेटालिक हैवी ईयररिंग पहन सकती हैं।
शादी के बाद हेयरस्टाइल को लेकर नई-नवेली दुल्हनें काफी परेशान रहती हैं। इसलिए साड़ी या किसी भी तरह के आउटफिट के साथ अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप आसान और डिफरेंट हेयरस्टाइल, जैसे साइड रैप बन, साइड ब्रेड हेयर स्टाइल, लो बन, हाई वेवी पोनी टेल या वेवी हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
कहते हैं ‘सादगी में ही सुंदरता है।’ यह बात सौ टका सच भी है, लेकिन शादी के बाद थोड़ा मेकअप तो चलता है। आप चाहें तो घर में भी लाइट मेकअप कर सकती हैं। यह आपके ओवरऑल लुक को आकर्षक बना देगा और आपकी खूबसूरती को निखारेगा। मगर जितना हो सके, कम मेकअप करें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा खराब हो सकती है।