फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navami Puja 2024: नवमी की पूजा में पहनकर बैठें ऐसी साड़ी, सादगी भरा दिखेगा लुक

Wed, 17 Apr 2024 09:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 17 Apr 2024 09:19 AM IST
सार

अगर आप नवमी की पूजा में साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो हम आपको साड़ी के कुछ ऐसे विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं। 

विज्ञापन
Navami Puja 2024 trendy saree for navami puja ceremony at home
नवमी की पूजा में पहनकर बैठें ऐसी साड़ी - फोटो : instagram

चैत्र नवरात्रि का इंतजार लोग सालभर बड़ी ही बेसब्री केे साथ करते हैं। नवरात्रि के ये नौ दिन माता रानी के खास दिन होते हैं, ऐसे में हर कोई इन नौ दिनों में माता रानी की सच्चे मन से पूजा करता है। लोग मां दुर्गा की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करने में लग जाते हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। लोग उनके सभी स्वरूपों के प्रिय रंग और प्रिय भोग का खास ध्यान रखते हैं।



नवरात्रि के नौ दिन माता रानी की पूजा करने के बाद नवमी की पूजा की जाती है। नवमी की पूजा के लिए लोग पहले से तैयारी करके रखती हैं। पूजा के वक्त महिलाएं खासतौर पर सजती-संवरती भी हैं, क्योंकि मां दुर्गा की पूजा हमेशा अच्छे से तैयार होकर करनी चाहिए। अगर आप भी अपने घर नवमी की पूजा करा रही हैं, तो पूजा में खूबसूरत सी साड़ी जरूर पहनें। हम इस लेख में आपको साड़ी के कुछ विकल्प भी दिखाने जा रहे हैं।

Navami Puja 2024 trendy saree for navami puja ceremony at home
नवमी की पूजा में पहनकर बैठें ऐसी साड़ी - फोटो : instagram

रानी मुखर्जी के लुक से लें टिप्स

अगर आप पूजा के वक्त ऐसी लाल और गोल्डन सिल्क की साड़ी पहनेंगी, तो आपका लुक बेहद ही खूबसूरत दिखेगा। अपने लुक को पूरा करने के लिए इस लुक के साथ टैम्पल ज्वेलरी जरूर पहनें। ये देखने में खूबसूरत लगेगी। 

Navami Puja 2024 trendy saree for navami puja ceremony at home
नवमी की पूजा में पहनकर बैठें ऐसी साड़ी - फोटो : instagram

लुक को दें सिल्वर टच

अगर कुछ अलग और हल्के रंग का पहनने का सोच रहीं हैं, तो इस तरह की साड़ी पहनकर उसके साथ सिल्वर ब्लाउज कैरी करें। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप बालों में स्लीक स्टाइल का जूड़ा बना सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navami Puja 2024 trendy saree for navami puja ceremony at home
नवमी की पूजा में पहनकर बैठें ऐसी साड़ी - फोटो : instagram

माधुरी का ये लुक है परफेक्ट

पीला रंग हर पूजा के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप नवमी की पूजा में इस तरह की पीली और गोल्डन साड़ी पहनकर बैठ सकती हैं। अगर इसके साथ आप हैवी ब्लाउज कैरी कर रहीं हैं, तो गले में कुछ न पहनें। 

विज्ञापन
Navami Puja 2024 trendy saree for navami puja ceremony at home
नवमी की पूजा में पहनकर बैठें ऐसी साड़ी - फोटो : instagram

डबल शेड की साड़ी है खूबसूरत

इस तरह की साड़ी महिलाओं पर वैसे भी खूबसूरत लगती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस तरह की साड़ी पहनकर भी पूजा में शामिल हो सकती हैं। इसके साथ हाथों में मैचिंग की चूड़ी जरूर पहनें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed