{"_id":"661ca4045b385c341603a248","slug":"navami-puja-2024-how-to-get-ready-your-girl-child-for-navratri-kanya-pujan-2024-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navami Puja 2024: कन्या पूजन के लिए अपनी गुड़िया रानी को ऐसे करें तैयार, क्यूटनेस देखकर लोग करेंगे तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Navami Puja 2024: कन्या पूजन के लिए अपनी गुड़िया रानी को ऐसे करें तैयार, क्यूटनेस देखकर लोग करेंगे तारीफ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:39 PM IST
सार
अगर आपके घर में भी कोई छोटी बच्ची है, जिसे आप नवरात्रि के कन्या पूजन में पूजने वाली हैं तो अपनी छोटी सी कन्या को तैयार करने के लिए आप आरिया से टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
नवमी के दिन अपनी नन्हीं गुड़िया को ऐसे करें तैयार
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Navami Puja 2024: चैत्र नवरात्रि में लोग पूरे नौ दिन माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति माता रानी के सभी रूपों की सच्चे मन से पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि हर घर में लोग माता रानी की पूजा करते हैं।
बहुत से लोग तो पूरे नौ दिन व्रत-उपवास भी करते हैं। नौ दिन व्रत रखने के बाद बहुत से लोग अष्टमी के दिन तो वहीं बहुत से लोग नवमी के दिन कन्या पूजन करके व्रत का पारण करते हैं। व्रत के पारण से पहले नौ कन्याओं को हलवा पूड़ी खिलाने की प्रथा है।
कन्या पूजन के लिए छोटी-छोटी बच्चियां काफी खूबसूरत तरह से तैयार होती हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी कन्या है, जिसे आप कन्या पूजन में बैठाने वाली हैं, तो उसे खास तरह से तैयार कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको टीवी सीरियल की चाइल्ड आर्टिस्ट आरिया सकारिया के कुछ लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप अपनी नन्ही गुड़िया को तैयार कर सकती हैं।
2 of 7
नवमी के दिन अपनी नन्हीं गुड़िया को ऐसे करें तैयार
- फोटो : instagram
शरारा सूट
छोटी बच्चियों के ऊपर सूट सलवार काफी क्यूट लुक देता है। ऐसे में कन्या पूजन के दिन आप उन्हें ऐसा शरारा सूट पहना सकती हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए उनके माथे पर छोटी सी बिंदी जरूर लगाएं।
3 of 7
नवमी के दिन अपनी नन्हीं गुड़िया को ऐसे करें तैयार
- फोटो : instagram
शरारा-कुर्ता
ऐसा गुलाबी रंग का शरारा कुर्ता देखने में काफी प्यारा लगेगा। इसके साथ अपनी गुड़िया को गले में कोई खूबसूरत सा नेकपीस जरूर पहनाएं। ये भी देखने में प्यारा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नवमी के दिन अपनी नन्हीं गुड़िया को ऐसे करें तैयार
- फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप
इस तरह का फ्लोरल प्रिंट की स्कर्ट और क्रॉप टॉप आपकी बेटी को क्यूट लुक देगी। अगर उसके बाल लंबे हैं, तो उसके बालों को खुला ही रखें। इसके साथ ही गले में ऑक्सीडाइज ईयररिंग्स और नेकपीस जरूर पहनाएं।
विज्ञापन
5 of 7
नवमी के दिन अपनी नन्हीं गुड़िया को ऐसे करें तैयार
- फोटो : instagram
पटियाला सूट
इस तरह का पटियाला सूट आपको बाजार में मिल जाएगा। आप अपनी बिटिया के लिए ऐसा सूट भी खरीद सकती हैं। ये भी देखने में काफी प्यारा लगता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।