{"_id":"6603970d2d301b17830e6d1a","slug":"ipl-2024-most-stylish-cricketer-in-the-world-who-playing-ipl-2024-live-2024-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं आईपीएल के ये खिलाड़ी, लुक से आप भी ले सकते हैं टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
IPL 2024: स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं आईपीएल के ये खिलाड़ी, लुक से आप भी ले सकते हैं टिप्स
22 मार्च को आईपीएल की ट्रॉफी के लिए महामुकाबले की शुरुआत हो गई है। इस ट्रॉफी के लिए इस बार 10 टीमें मुकाबला कर रही हैं। मैचों में सभी धुरंधर खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। खिलाड़ी चाहे भारतीय हों या किसी अन्य देश के, आईपीएल के मैचों में वो अपनी टीम के लिए पूरी ईमानदारी के साथ खेलते हैं।
इन्हीं खिलाड़ियों में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो न सिर्फ मैच में बल्कि फील्ड से बाहर अपने स्टाइल से अपना जलवा दिखाते हैं। इन खिलाड़ियों का स्टाइल किसी मॉडल से कम नहीं है।
अगर आप भी क्रिकेट देखने के शौकीन हैं, और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो इन खिलाड़ियों से टिप्स ले सकते हैं। इन खिलाड़ियों में कई आईपीएल टीमों के कप्तान भी शामिल हैं। न सिर्फ लड़के बल्कि लाखों लड़कियां भी इनके स्टाइल की दीवानी हैं। ऐसे में आईए आपको उन खिलाड़ियों से मिलाते हैं, जो काफी स्टाइलिश हैं।
2 of 7
स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं आईपीएल के ये खिलाड़ी
- फोटो : instagram
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के धमाकेदार बल्लेबाज विराट कोहली स्टाइल के मामले में किसी अभिनेता से कम नहीं हैं। उनके लुक्स पर लड़कियां फिदा रहती हैं। हेयर स्टाइल से लेकर विराट का ड्रेसिंग सेंस तक काफी कमाल का होता है।
3 of 7
स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं आईपीएल के ये खिलाड़ी
- फोटो : instagram
पैट कमिंस
आईपीएल से सबसे महंगे कप्तान पैट कमिंस स्टाइल के मामले में अव्वल हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अगर आप फॉर्मल लुक कैरी करना चाहते हैं तो पैट कमिंस के लुक्स से टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं आईपीएल के ये खिलाड़ी
- फोटो : instagram
हार्दिक पांड्या
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक हर लुक में कमाल के लगते हैं। चाहे इनके एथनिक लुक की बात करें, या फिर कूल लुक की। वो जगह के हिसाब से ही कपड़े पहनते हैं, जिस वजह से लोगों को उनका हर अंदाज काफी कमाल का लगता है।
विज्ञापन
5 of 7
स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं आईपीएल के ये खिलाड़ी
- फोटो : instagram
फाफ डुप्लेसिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। लोगों को उनका हर अंदाज काफी पसंद आता है। वो अक्सर जींस और टीशर्ट पहने नजर आते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।